Suchnaji

गाड़ियां चलाने के मामले में UP और महाराष्ट्र सभी राज्यों पर भारी, पढ़िए रोचक आंकड़े

गाड़ियां चलाने के मामले में UP और महाराष्ट्र सभी राज्यों पर भारी, पढ़िए रोचक आंकड़े

महाराष्ट्र में कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या चार लाख को पार कर चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, डेस्क। देश में अब अपर क्लास से लेकर मीडिल क्लास और लोवर मीडिल क्लास के लोग भी कारें खरीद रहे है। लोग वीकेंड में आउटिंग से लेकर लॉग ड्राइविंग के काफी शौकीन होते जा रहे है। इसी का नतीजा है कि अब भारतीय बाजारों में कारों की जबरदस्त बिक्री हो रही है।

लोग कारें खरीदने से पहले काफी पतासाजी करके परचेस करते है। वहीं ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो लोग महंगी होने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल कार खरीदी करने के बजाए इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की खरीदी कर रहे है।

AD DESCRIPTION

साल-दर-साल EVs की सेलिंग बढ़ते जा रही है। हर साल EVs की बिक्री एक नए रिकॉर्ड को छू रही है। तो वहीं आज हम आपको बताने जा रहे है कि भारत में कुछ राज्य ऐसे है जो इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदा के मामले में सबसे आगे है।

हम आपको देश के दो राज्य के बारे में बताने जा रहे है जो दोनों राज्य देश के बाकी राज्यों पर EVs यूजर्स के मामले सब राज्य पर भारी है।

ऑटोमोबाइल्स कम्पनीज ने बीते कुछ वर्षों में इंडिया बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के कई मॉडल लॉन्च किए है। इलेक्ट्रिक टू-वीकल, ट्री-वीकल्स से लेकर लग्जरी फोर वीलर इलेक्ट्रिक कारें भी बाजार में आ चुकी है। कम्पनीज इस सेक्टर में बढ़ती हुई जबरदस्त डिमांड को ध्यान रखते हुए इनवेस्ट भी काफी बढ़ाते जा रही हैं।

ये दो राज्य हैं सब पर भारी

EVs की तरफ उत्तरप्रदेश (UP) के बाद महाराष्ट्र में लोगों का सबसे अधिक रुझान देखा जा रहा हैं। महाराष्ट्र में कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या चार लाख को पार कर चुकी है।

देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार्स और इलेक्ट्रिक बाइक महाराष्ट्र में है। कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) पंजीयन के मामले में उत्तरप्रदेश सबसे आगे है। यहां सात लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं।