Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में बैकलाइन की सफाई शुरू, आपके सेक्टर में नहीं हो रही तो यहां करें फोन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में बैकलाइन की सफाई शुरू, आपके सेक्टर में नहीं हो रही तो यहां करें फोन

Azmat ali 17/06/2025 1 minute read
Backline cleaning started in Bhilai township, if it is not being done in your sector then call here

घरों से निकलने वाले घरेलू कचरे जैसे गीला एवं सूखा कचरा (किचन वेस्ट आदि) को बैकलेन में कदापि न फेंकें।

  • नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में बैकलेन सफाई कार्य प्रारंभ।
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की आधारभूत संरचनाओं के सुचारु संचालन के लिए पहल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) द्वारा भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में आवासों के बैक लेन की चरणबद्ध सफाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है। अगर, सफाई आपके सेक्टर में नहीं हो रही है तो नगर सेवाएं विभाग में शिकायत करें।

ये खबर भी पढ़ें: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ देगा एयर इंडिया समूह, 186 शव मिले, 1 पैसेंजर बचा जिंदा

यह पहल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पी.एच.ई.) विभाग द्वारा संचालित पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन, सीवरेज प्रणाली तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के नियमित रखरखाव को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर

पी.एच.ई. विभाग टाउनशिप क्षेत्र में पेयजल एवं सीवरेज से संबंधित आधारभूत ढांचे के संचालन और अनुरक्षण का कार्य करता है। बैक लेन की सफाई सुनिश्चित होने पर इन संरचनाओं की मरम्मत और संचालन में बाधा उत्पन्न नहीं होगी, इसलिए नगर सेवाएं विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुसार सभी सेक्टरों एवं ब्लॉकों में यह कार्य क्रमशः संपन्न किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

टाउनशिप क्षेत्र के निवासियों द्वारा बैक लेन में कच्चा अथवा पक्का अवैध निर्माण कर लिया गया है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाउनशिपवासियों से अपील की गई है कि वे बैक लेन में किए गए अवैध निर्माणों को स्वयं हटाएं तथा किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से उत्पन्न मलबा अथवा कचरा बैक लेन में न डालें।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

इसके अतिरिक्त यह भी अनुरोध किया गया है कि घरों से निकलने वाले घरेलू कचरे जैसे गीला एवं सूखा कचरा (किचन वेस्ट आदि) को बैकलेन में कदापि न फेंकें, बल्कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणकर्ताओं को नियमित रूप से दें, ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे और बैक लेन साफ-सुथरे रहें।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने टाउनशिप के सभी निवासियों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है, जिससे यह स्वच्छता अभियान सफल हो सके और टाउनशिप की सार्वजनिक संरचनाएं सुचारु रूप से संचालित रह सकें।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Officers Association: पर्यावरण का पैगाम देने साइकिल से निकले अधिकारी-सांसद, लगा सिंदूर का पौधा
Next: श्रम कल्याण योजना: मोदी सरकार का दावा-भारत के 50 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों को मिलेगी ये मदद

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.