Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: एसएमएस 2 में सेफ्टी पर प्रश्नोत्तरी, सीजीएम के हाथों मिला गिफ्ट, पढ़ें विजेताओं के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: एसएमएस 2 में सेफ्टी पर प्रश्नोत्तरी, सीजीएम के हाथों मिला गिफ्ट, पढ़ें विजेताओं के नाम

Azmat ali 07/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Safety quiz at SMS 2 gifts presented by the CGM

बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एसएमएस-2 के सीजीएम राजीव श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

  • एसएमएस-2 में “Safety First” की भावना के साथ प्रत्येक कार्य को सुरक्षित तरीके से करने तथा “Zero Harm” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 2 विभाग में सुरक्षा जागरूकता एवं सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभागीय सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य पद्धतियों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, कार्यस्थल के खतरों, आपातकालीन प्रबंधन तथा सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित कार्य व्यवहार प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने सुरक्षा ज्ञान, सजगता, टीम भावना एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एसएमएस-2 के सीजीएम राजीव श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीजीएम श्री राजीव श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने दैनिक कार्यों में प्राप्त सुरक्षा ज्ञान को व्यवहार में अपनाने तथा अपने सहकर्मियों को भी सुरक्षित कार्य करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी: विनोद यादव-TPL, सत्यम सिंह-PGEPL एवं प्रतिभा गेंडे- K. Chandrasekharan ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एसएमएस-2 का गौरव बढ़ाया।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी: राजेश्वर-TPL, प्रसाद वर्मा-TPL, लिखेश्वर कुमार पटेल- TPL एवं तुलशेश्वरी-PGEPL ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी: खेमराज वर्मा-TPL, सूरज कुमार पटेल-TPL एवं लीला बाई विश्वकर्मा- K. Chandrasekharan ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीजीएम राजीव श्रीवास्तव द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति और दैनिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।” उन्होंने एसएमएस-2 सुरक्षा विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा विभाग, एसएमएस-2 द्वारा सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी जोनल एवं प्लांट स्तरीय सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के माध्यम से यह संकल्प दोहराया गया कि एसएमएस-2 में “Safety First” की भावना के साथ प्रत्येक कार्य को सुरक्षित तरीके से किया जाएगा तथा “Zero Harm” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित
Next: साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.