Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL BIDU: कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव ₹10,000 नहीं, अब चाहिए ₹1,00,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BIDU: कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव ₹10,000 नहीं, अब चाहिए ₹1,00,000

Azmat ali 07/09/2026 1 minute read
BSL BIDU Increase the Education Incentive for Employees from 10,000 to 1,00,000

बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन BIDU के प्रतिनिधि मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण एवं एच. शेखर से मिले।

  • कर्मचारियों के वृद्ध माता-पिता के घुटनों की समस्या, अन्य बीमारियों को देखते हुए पुराने प्रावधान की समीक्षा की जानी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन, BIDU के प्रतिनिधिगण बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन अंजनी कुमार शरण एवं एच. शेखर से मिले। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा की कर्मचारियों को मेडिकल ग्राउंड में क्वार्टर आवंटन के लिए सात बीमारियों का उल्लेख किया गया है, लेकिन वर्तमान समय में कर्मचारियों के वृद्ध माता-पिता के घुटनों की समस्या एवं अन्य समस्याओं को देखते हुए इस पुराने प्रावधान की समीक्षा की जानी चाहिए। उन सात बीमारियों के साथ घुटनों एवं अन्य बीमारियों को भी उसे श्रेणी में जोड़ा जाना चाहिए।

इसके अलावा कर्मचारियों को कार्य करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद मात्र ₹10000 देने का प्रावधान हैं। वर्तमान में बहुत से कर्मचारी स्वयं के खर्चे पर उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं। जिनका खर्च बहुत ज्यादा है। इसलिए वर्तमान महंगाई को ध्यान में रखते हुए एजुकेशन इंसेंटिव के पुराने प्रावधान की समीक्षा की जानी चाहिए एवं एजुकेशन इंसेंटिव को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

यूनियन के अध्यक्ष रवि शंकर ने कहा यदि किसी कर्मचारी के आश्रित को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहर के अस्पताल में रेफर किया जाता है, तो कर्मचारी को देखभाल हेतु साथ रहने के लिए ‘विशेष अवकाश’ प्रदान किया जाए या फिर उनके स्वयं के जमा अर्ध-वेतन अवकाश (HPL) के इस्तेमाल की स्पष्ट अनुमति दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

इसके अलावा कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए पुराने इंसेंटिव रिवॉर्ड स्कीम में बदलाव करते हुए वर्तमान प्रोडक्शन के आधार पर इंसेंटिव वह रिवॉर्ड स्कीम में बदलाव किया जाए। साथ ही जिन कर्मचारियों की उच्च शैक्षणिक योग्यता उनके पर्सनल सर्विस डेटा में दर्ज नहीं की गई है, उन कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता को उनके पर्सनल रिकॉर्ड में जोड़ा जाए। बैठक में बैठक में यूनियन के अध्यक्ष रवि शंकर, महामंत्री संदीप कुमार, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री संजय कुमार, नितेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के 2 कर्मचारियों के घर मातम: एक बेटे की चिता ठंडी, दूसरे की धधक रही, रुला गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो
Next: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.