Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM भूपेश बघेल की घोषणा: CSVTU में बनेगा 15 करोड़ से सेंटर आफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप इकाइयों के प्रमोशन की होगी सुविधा, GST पर बड़ा फैसला
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CM भूपेश बघेल की घोषणा: CSVTU में बनेगा 15 करोड़ से सेंटर आफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप इकाइयों के प्रमोशन की होगी सुविधा, GST पर बड़ा फैसला

04/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
bhent-mulakat-Announcement-of-CM-Bhupesh-Baghel-CSVTU-will-become-Center-of-Excellence-with-15-crores-promotion-of-startup-units-will-be-facilitated
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की बड़ी घोषणा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई में भेंट-मुलाकात: युवाओं का जोश हाई देख सीएम भूपेश बघेल बोले-कका अभी जिंदा है…

उन्होंने कहा कि अभी बैंगलोर जीएसटी (GST) प्राधिकरण ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत जीएसटी (12% GST) लगा दिया है। इस निर्णय को वापस लेने का अनुरोध हमने भारत सरकार से किया है। यह निर्णय यदि वापस नहीं होता तो इस राशि का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी लेकिन बच्चों पर अतिरिक्त भार नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी वर्गों के हितों से संबंधित किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने पौने दो लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डाले। इससे बाजार में पैसा आया और छ्त्तीसगढ़ मंदी से दूर रहा। हमने उद्यानिकी विश्वविद्यालय आरंभ किया और मेडिकल कालेज भी खोले हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSL में Accident, कर्मचारी झुलसा, BGH में भर्ती

हमने 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिये हैं। 300 रीपा बनवाया है। 1186 करोड़ रुपए की राशि से 36 आईटीआई का उन्नयन कर रहे हैं। इससे दस हजार पद सृजित होंगे। जहां जहां भेंट मुलाकात होती है मुझसे लोग स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और सहकारी बैंक की माँग होती है।

इंग्लिश मीडियम स्कूलों की जरूरत थी और कालेजों की भी। हमने दस इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी परंपरा को सहेजने की दिशा में भी हमने कार्य किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bilaspur High Court: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के औचक निरीक्षण से छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, हर तरफ हो रही तारीफ

इस मौके पर गृह मंत्री और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पंचायत एवं उच्च शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, संगीता सिन्हा, छन्नि साहू, छत्तीसगढ़ विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Job News: 5500 पदों के लिए 10 अगस्त को भिलाई में रोजगार मेला

इतनी वैकेंसी निकाली कि मुझे पोस्ट आने लगे कि अतेक उत्ता, धुर्रा वैकेंसी मत निकाल कका, तैयारी करे बर समय दे-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 41 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली है। रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। यहां तक कि कोई कोई युवक मेरे पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं कि अतेक ऊत्ता-धुर्रा वैकेंसी मत निकाल कका, अभी मोर तैयारी नइ होय हे। अंकित ने यह प्रश्न पूछा था कि कृषि विभाग में पोस्ट जल्द निकाल दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही निकालेंगे। सुनील सिल्हारे ने कहा कि संगीत के टीचर की नियुक्ति कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इंदिरा संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में महाविद्यालय नहीं थे।

ये खबर भी पढ़ें: भारतीयों के लिए अमेरिका, कनाडा, गल्फ, यूरोप में नौकरी और रोजगार का बेहतर मौका, लेकिन ये गलती मत कीजिएगा

अब यहां से संबद्ध 5 महाविद्यालय हो गये हैं इससे संगीत प्राध्यापकों की नियुक्ति की राह भी खुल गई है। विमल सोनी ने कहा कि कांस्टेबल की नियुक्ति भी शीघ्र कराइये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग में अन्य पदों की नियुक्ति चल रही है जैसे ही यह पूरी होती है हम कांस्टेबल में भर्ती प्रक्रिया आरंभ करा देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Independence Day 2023: Attari-Wagah बॉर्डर, Longewala Border और Sabarmati Ashram में मनाएं भारत की आज़ादी का जश्न, आमने-सामने BSF-पाकिस्तानी रेंजर्स

स्टाइपेंड बढ़ाने पर हो रहा विचार

नर्सिंग की एक छात्रा संजना ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की माँग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही विचार चल रहा है। हम इसे पक्का बढ़ा देंगे। आरती देशमुख ने कहा कि पालीटेक्निक में स्कोप तब बढ़ेगा जब यहां साफ्टवेयर कंपनियां आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर काम चल रहा है। जल्द ही आपको अच्छी सूचना मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के 35 हजार चिटफंड पीड़ितों को सरकार लौटा रही राशि, सीएम भूपेश बघेल बने गवाह

जैसे रायपुर में नालंदा, वैसे ही दुर्ग में तक्षशिला

एक छात्र ने मुख्यमंत्री से कहा कि रायपुर में नालंदा परिसर बहुत अच्छा है। ऐसा ही परिसर यदि दुर्ग संभाग में भी हो जाए तो बहुत अच्छा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा की तरह ही तक्षशिला परिसर दुर्ग में बनेगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।

कमलेश साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोच मिलेंगे तो खेल और बढ़ेगा। आप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 8 आवासीय खेल अकादमी आरंभ की। नये स्टेडियम बनवाये हैं। अभी मैं बिलासपुर गया था वहां बहतराई स्टेडियम कितना बढ़िया बना है। अबूझमाड़ के खिलाड़ी मल्लखंभ के माध्यम से पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: तिरंगे के साये में गुफरान चला साइकिल से हज करने, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में कटती रात, भिलाई में बताई सारी बात

आल्हा और रैप शैली के गीतों से अपनी प्रतिभा दिखा मंत्रमुग्ध किया युवकों ने

बेमेतरा जिले के मनीष वर्मा ने आल्हा गीत के माध्यम से सबका मन खुश कर दिया। लेथे सबके धान ल भैया, देथे बढ़िया दाम, कका राज म खुश हे भारी, नोनी बाबू सब सियान। प्रतीक ने रैप गाना गाकर लोगों को खुश कर दिया। सभी युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले के युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS बैठक होने जा रही, 39 माह के एरियर, वेज एग्रीमेंट का जल्द निपटारा
Next: SAIL RSP Township में जागरुकता अभियान: आया डेंगू-मलेरिया, लापरवाही मत बरतों भैया

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.