Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Big News: नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक फ्लाईओवर जल्द, डिप्टी सीएम ने किया मौका-मुआयना
  • ताज़ा ख़बरें

Bhilai Big News: नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक फ्लाईओवर जल्द, डिप्टी सीएम ने किया मौका-मुआयना

Azmat ali 21/06/2026 1 minute read
Bhilai Big News Proposed Flyover From Nehru Nagar Chowk to Agrasen Chowk Deputy CM Conducts on-Site Inspection

नेहरू नगर चौक पहुंचे डिप्टी सीएम। कलेक्टर, संबंधित अधिकारियों से परियोजना की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की।

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।
  • अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव रविवार को दुग-भिलाई में थे। दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट के पास मल्टी-लेवल पार्किंग एवं उरला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, भिलाई नेहरू नगर प्रस्तावित फ्लाईओवर के कार्यों का निरीक्षण किया।

डिप्टी सीएम ने खुद बताया कि भिलाई शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सड़कों का विस्तृत सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है।

नेहरू नगर चौक पहुंचकर कलेक्टर, संबंधित अधिकारियों से परियोजना की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो, इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा भी की। अधिकारियों को इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने एवं समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाते हुए तीनों कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनहित और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में देरी नहीं होना चाहिए। इनमें देरी से नागरिकों को सुविधाएं मिलने में देरी होती है। श्री साव के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह, महापौर अलका बाघमार और नगर निगम के आयुक्त सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा
Next: Employee News: श्रम मंत्रालय की खास पहल, जानिए किन 178 मामलों की एक दिन में होगी सुनवाई

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.