Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai CA Branch: नेशनल कांफ्रेंस उन्नयन में देशभर के जुटे सीए, जीएसटी, बिजनेस और संकट समाधान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai CA Branch: नेशनल कांफ्रेंस उन्नयन में देशभर के जुटे सीए, जीएसटी, बिजनेस और संकट समाधान

17/05/2025 1 minute read
Bhilai CA Branch: CAs from across the country gathered for National Conference Unnayan, GST, Business and Crisis Solutions

जीएसटी, कॉर्पोरेट कंपनियों की रिपोर्टिंग, छोटे व्यवसायों, गैर-कार्पोरेट संगठनों के वित्तीय विवरण संबंधी पर खास जानकारी दी गई।

  • बैलेंस शीट, आय-व्यय विवरण और कैश फ्लो स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज किस तरह से तैयार किए जाएं ताकि वे ऑडिट, लोन अप्रूवल और कर अनुपालन में सहायक बन सकें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई सीए ब्रांच (Bhilai CA Branch) द्वारा दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ‘उन्नयन’ (National Conference ‘Unnayan’) का शुभारंभ आज सीए भवन सिविक सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएसडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: तिरंगा थामे सड़क पर निकल पड़े सीएम साय संग मंत्री-विधायक, सांसद

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्पंज उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल एवं इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ITAT के सदस्य अरुण खोड़पिया उपस्थित रहे। कांफ्रेंस के प्रथम दिवस आज देश के विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा जीएसटी, कॉर्पोरेट कंपनियों की रिपोर्टिंग सहित छोटे व्यवसायों और गैर-कार्पोरेट संगठनों के वित्तीय विवरण संबंधी महत्वपूर्ण विषयो की जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात देने वाले डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभाला पदभार

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर दी गई। तत्पश्चात सीए आंचल कपूर ने जीएसटी से जुड़े नोटिस और अपील की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी नोटिस प्राप्त होने की स्थिति में टैक्सपेयर्स को किस प्रकार सतर्क और विधिसम्मत तरीके से प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बर्न वार्ड देशभर में कमा रहा नाम, कराह रहा यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी विभाग, ईडी मेडिकल को CITU ने थमाया 29 सुझाव

उन्होंने अपील दायर करने की सही प्रक्रिया, समय-सीमा, आवश्यक दस्तावेज और तकनीकी बिंदुओं पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी समझाया कि समय पर जवाब नहीं देने या तकनीकी त्रुटियों के कारण करदाता को आर्थिक और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसे उचित मार्गदर्शन और तैयारी से टाला जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर भी किसी से कम नहीं, जीते पुरस्कार

सीए आंचल कपूर ने बताया कि जीएसटी अपील दायर करने के लिए निर्धारित समयसीमा, फॉर्मेट (जैसे GST APL-01), और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्णता अनिवार्य होती है। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी त्रुटियों या तथ्यात्मक कमजोरियों के कारण अपील अस्वीकृत हो सकती है, इसलिए हर स्तर पर सावधानी जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 10th-12th Result 2025: भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों का शानदार रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सीएसआईडीसी प्रदेश अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और विशेष अथिति मनीष मंडल ने इंडस्ट्री विकास में सीए समुदाय के विशेष सहयोग और महत्व को बताया। प्रथम दिवस के दूसरे सत्र के वक्ता भोपाल के सीए अभय छाजेड़ ने कॉर्पोरेट कंपनियों की वित्तीय रिपोर्टिंग को और अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सिर्फ अकाउंट की जानकारी देना काफी नहीं है, बल्कि रिपोर्ट इस तरह से तैयार होनी चाहिए कि वह प्रबंधन, निवेशकों और अन्य हितधारकों के लिए उपयोगी और समझने में आसान हो।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Burnpur Steel Plant यूनियन चुनाव पर रोक, कोलकाता हाईकोर्ट से स्टे

उन्होंने बताया कि कंपनियों को अपनी रिपोर्टिंग में पारदर्शिता, स्पष्टता और सटीकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वित्तीय दस्तावेजों में सभी जरूरी जानकारी को समय पर और उचित तरीके से प्रस्तुत करना आवश्यक है, जिससे भरोसा बना रहे और नियामकीय अनुपालनों का भी पालन हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के डीजीएम के बेटे कृषांग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.8% अंक, शहर-स्कूल में वाहवाही

सीए अभय छाजेड़ ने यह भी सुझाव दिया कि कंपनियों को टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन टूल्स का उपयोग कर अपनी रिपोर्टिंग प्रणाली को आसान और त्रुटिरहित बनाना चाहिए। इससे डेटा तैयार करने में समय की बचत होगी और निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%

दिल्ली के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए प्रमोद जैन ने छोटे व्यवसायों और गैर-कार्पोरेट संगठनों की वित्तीय रिपोर्टिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि छोटे व्यापारी वर्ग के लिए पारदर्शिता और सटीकता के साथ वित्तीय विवरण तैयार करना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि व्यापार की विश्वसनीयता के लिए भी आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े

सीए जैन ने बताया कि बैलेंस शीट, आय-व्यय विवरण और कैश फ्लो स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज किस तरह से तैयार किए जाएं ताकि वे ऑडिट, लोन अप्रूवल और कर अनुपालन में सहायक बन सकें। उन्होंने यह भी समझाया कि छोटे संगठनों को रिपोर्टिंग के दौरान किन जरूरी बिंदुओं और नियामकीय बातों का ध्यान रखना चाहिए।रिकॉर्ड रखने की आदत और डिजिटल टूल्स का सही उपयोग करके व्यवसायी अपने वित्तीय दस्तावेजों को अधिक व्यवस्थित और प्रमाणिक बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो टाउनशिप सेक्टर 2ए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, कार्मिकों की बढ़ी मुसीबत, हड़कंप

कार्यक्रम के दौरान ब्रांच सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण ब्रांच चेयरमेन सीए राजेश बाफना ने दिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष में सीए हर्ष जैन, सीए प्रफुल्ल कोठारी, सीए मिनेश जैन, सीए पीयूष जैन, सीए जे एल जैन, सीए एनके टांक, सीए संजीव अग्रवाल, सीए रोहित वाघेला, सीए दीपक जैन और कमिटी के सीए एसडी राठी, सीए दिलीप जैन, सीए प्रभजीत जग्गी, सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए तलविंदर सैनी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: इसी साल से नए विधानसभा में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, डेडलाइन तय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के डायरेक्टर Technical, Projects और BSP के कार्यवाहक DIC भिलाई स्टील प्लांट में, पहले दौरे में बोली बड़ी बात
Next: राउरकेला एयरपोर्ट पर फ्लाइट को हाईजैक करने पहुंचे 3 लोग गिरफ्तार, पढ़ें मॉक ड्रिल

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.