Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Crime: सेंट्रल एवेन्यू पर लूट, BSP कर्मी के पति को लुटेरों ने मारा चाकू
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Crime: सेंट्रल एवेन्यू पर लूट, BSP कर्मी के पति को लुटेरों ने मारा चाकू

Azmat ali 29/06/2026 1 minute read
Bhilai Crime Robbery on Central Avenue BSP Employees Husband Stabbed by Robbers (1)

अंबेडकर पार्क से एसबीआई के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर 5 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दहशत में परिवार।

  • लुटेरों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में लूट की वारदात हो गई है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल की कर्मचारी के पति को लुटेरों ने घेर लिया। पास में रखे करीब 800 रुपए लूट लिए। फोन मांगने लगे। पास में फोन न होने पर गुस्साए बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। सेंट्रल एवेन्यू पर वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए लुटेरे फरार हो गए। खून से लथपथ जख्मी युवक खुद बाइक से सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उपचार कराया।

बीएसपी द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ईएनटी डिपार्टमेंट की कर्मचारी गज़ाला परवीन के पति अली असगर रविवार रात करीब सवा 10 बजे बीएसएनएल चौक से पॉवर हाउस की तरफ किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर 2 स्थित बीएसपी आवास में परिवार रहता है। बाइक से वह पॉवर हाउस जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: Voluntary Retirement Scheme 2026: भिलाई स्टील प्लांट में वीआर आवेदन तोड़ रहा दम, टार्गेट पूरा करने अंदरूनी कवायद तेज़

एसबीआई और अंबेडकर पार्क के बीच में अंधेरे का फायदा उठाकर 5 युवकों ने उन्हें घेर लिया। बाइक से उतारने के बाद 2 युवकों ने दबोच लिया। एक युवक चाकू लहराते हुए पास में रखे पैसे मांगने लगा। एक अन्य युवक ने जेब में रखे पैसे बाहर निकाल लिए।

करीब 700 से 800 रुपए थे। इसी बीच एक बदमाश ने फोन मांगना शुरू किया। अली असगर ने कहा-फोन मेरे पास नहीं है। इतना सुनते ही एक युवक पीछे से आया और चाकू से जांघ पर दो वार कर दिया। बदमाशों की उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। बायें पैर के जांघ पर चाकू का जख्म है।

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली, लखनऊ अग्निकांड से बोकारो स्टील प्लांट ने लिया सबक, सेफ्टी गाइडलाइन, 11 जुलाई तक टाउनशिपवासी जमा करें शपथ पत्र

पहला जख्म 2 इंच चौड़ा और 3 इंच गहरा है। वारदात की वजह से परिवार में दहशत है। रात में सवा दस बजे सेंट्रल एवेन्यू पर लूट की वारदात से हर कोई दहशत में है। प्रकाश व्यवस्था चौपट होने की वजह से लूट की वारदात को आराम से बदमाशों ने अंजाम दिया। टाउनशिप में लूट और चाकूबाजी की घटना ने सबको झकझोर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VR Scheme 2026: BSP से इसी महीने में 108 कर्मचारियों-अधिकारियों की वीआर से विदाई, पढ़ें नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर श्रमवीरों का सम्मान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विदाई
Next: Sector 9 Hospital Privatization: सरकारी अस्पतालों में औसत खर्च मात्र 6,631 रुपए, प्राइवेट में 34,064 रुपए, बीएसपी में जनसंपर्क अभियान शुरू

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.