Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

Azmat ali 28/07/2025 1 minute read
BSP Officers Association welcomed the new officers associated with Bhilai Steel Plant

सेल में वेतनमान लगभग सभी महारत्नों के बराबर है, जिसके लिए ओए-बीएसपी एवं सेफी ने लम्बा संघर्ष किया।

  • ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने नवनियुक्त अधिकारियों को दी शुभकामनाएं।
  • नवनियुक्त अधिकारियों को कई रोचक जानकारी दी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) के द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) में चयनित युवा अधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में 9 नवनियुक्त एमटीटी का ओए-बीएसपी की डायरी देकर स्वागत किया गया, जिन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) में अपनी ज्वाइनिंग जून 2025 में दी है। साथ ही उन्हें ओए के विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गयी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

इस स्वागत समारोह में सेफी के चेयरमेन, एनसीओए के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव परविंदर सिंह सहित कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अजय कुमार, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष माइंस नितेश छत्री, सचिव द्वय संजय तिवारी, जे पी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

इस अवसर पर सेफी के चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आप जैसे ऊर्जावान युवा इंजीनियरों से बीएसपी के कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। आप सब की सृजनात्मक सोच सेल और बीएसपी को एक ऊँचाई प्रदान करेगी। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि सेल में वेतनमान लगभग सभी महारत्नों के बराबर है जिसके लिए ओए-बीएसपी एवं सेफी ने लम्बा संघर्ष किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025 का रिजल्ट घोषित, 10 में से 8 पर महिला विजेता, पढ़िए नाम

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बीमा योजनाओं तथा सामाजिक कार्यों से इस्पात बिरादरी को उत्कृष्ट से प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित रहा है। आपके सुख-दुख और समस्या समाधान में ओए सदैव आपके साथ खड़ा है, खड़ा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्गापुर-इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के डीआइसी का चार्ज लिया सुरजीत मिश्रा ने, पढ़ें विश्वेश्वरैया से डीएसपी तक का सफर

आप ओए की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने बताया कि एनसीओए की ओर से सचिव डीपीई को चौथे पे-रिविजन हेतु समिति का गठन करने का आग्रह किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

2027 में हमारा नया चौथा पे-रिविजन लागू होगा एवं यदि तीसरे पे-रिविजन की भांति एफोर्डेबिलिटी क्लास रहेगा तो हमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अधिक से अधिक लाभ अर्जित करना होगा ताकि सम्मान जनक पे-रिविजन का लाभ सभी कार्मिकों को मिल पाए। अतः सेफी चेयरमेन ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों से समझाया कि लाभप्रदता जितनी ज्यादा होगी उतना अधिक पीआरपी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

समारोह में ओए के महासचिव परविंदर सिंह ने नवनियुक्त एमटीटी को शुभकामनाएं दी और उन्होंने अश्वस्त किया कि आपने सेल ज्वाइन करने का जो निर्णय लिया है वो पूर्णतः उचित है। सेल के जिस संयंत्र में अपने सर्विस लाईफ की शुरूआत की है वो पूर्व में 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी प्राप्त कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

सेल की फ्लैगशिप कंपनी रही है व उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सेल की बेहतरी के लिए सभी नवनियुक्त अधिकारी वर्तमान चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए ऐसा कार्य करेंगे जिसके कारण बीएसपी अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकेगी व कंपनी की सुविधाओं में और इजाफा हो सकेगा। आफिसर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों की समस्याओं को सदैव ही गंभीरता से लिया है। हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर थे और तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना।

ये खबर भी पढ़ें: देवघर श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने रवाना किया मेडिकल मोबाइल यूनिट

इस समारोह में नवनियुक्त एमटीटी में आदित्य यादव, रंजीत शाह, कत्यायनी वर्मा, तोनण लाल साहु, समीर नंदन, शैलेश तिवारी, अशोक सीएच, लुमेश कुमार देवांगन, वीएसएस पवन कुमार आदि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: भारत वन परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज ने रोपे पौधे, बीएसपी ओए भी आया सामने

कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि रेमी थामस, राधाकिशुन, डीपीएस बरार, निखिल पेठे, अमित कुमार सिन्हा, बीएस मान, एसके मालवीय, पिजूष सेन, संतोष सिंह, एससी साहू शोवन घोष, विजय कुमार देशमुख, राजेन्द्र मंत्री, श्रवण कुमार शुक्ला एवं सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई आने से पहले ही डीआईसी चितरंजन महापात्र ने वर्चुअल लिया BSP का चार्ज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया
Next: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.