Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

Azmat ali 28/07/2025 1 minute read
Protest by workers of Bokaro Steel Plant, questions raised on management regarding ESIC

क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ के नेतृत्व में बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन।

  • लगभग एक वर्ष से कुशल कामगार ESIC की सीमा से बाहर हो चुके हैं।
  • मजदूर अपना और अपने परिवार के इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
  • प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित मजदूरों का कहना था कि हमलोग महारत्ना कम्पनी के मजदूर हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कुशल कामगारो के परिवार सहित इलाज की मांग को लेकर सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र के ठेका मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। एचएमएस से संबद्ध क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ के नेतृत्व में बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर विराट प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित मजदूरों का कहना था कि हमलोग महारत्ना कम्पनी के मजदूर हैं। इस कम्पनी को उत्पादन के सर्वोच्च शिखर पर कायम रखने के लिए हमने खून-पसीना सब दांव पर लगा रखा है। मगर बदले में प्रबंधन और अधिकारियों से मिला है तो सिर्फ घृणा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

लगभग एक वर्ष से कुशल कामगार ESIC की सीमा से बाहर हो चुके हैं। मजदूर अपना और अपने परिवार के इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। प्रबंधन कान मे तेल डालकर कुम्भकर्णी निन्द्रा में लीन है।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

इनकी ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का आलम ये है कि मजदूर का गेट पास बनाने या नवीकरण में ये मजदूरो का मेडिकल चेकअप तो बीजीएच में करेंगे तथा स्वयं स्थापित बीमारी का बहाना बनाकर मजदूरो की छँटनी के लिये नित नये हथकण्डे अपनाकर मजदूरों को प्रताड़ित करते हैं। मजदूर या मजदूर का परिवार बीमार होते हैं तो सीधे अपना पल्ला झाड़ कर मजदूर को पहचानने से भी मना कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

मजदूरों ने कहा-ऐसी व्यवस्था सिर्फ और सिर्फ बोकारो प्रबंधन की ही हो सकती है। साफ-साफ प्रबंधन को बता देना चाहते है कि ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ना बन्द करें। परिवार सहित मजदूरो के इलाज की उत्तम व्यवस्था अविलम्ब करें। संघर्ष का शंखनाद हो चुका है। मजदूर अपने अधिकार के प्रति जागृत हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा। हर स्तर पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उत्पादन की जवाबदेही जब हम पर है तो हमारे इलाज की जिम्मेदारी हर हाल में सेल/बोकारो प्रबंधन को लेनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

प्रदर्शन में मजदूरों और यूनियन की ओर से शशिभूषण,राजेश महतो,जुम्मन खान, बासुदेव कुम्भकार, आनंद कुमार, नागेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सिराज अहमद,हरेराम,प्रमोद कुमार,अभय शर्मा,अखिलेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: देवघर श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने रवाना किया मेडिकल मोबाइल यूनिट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम
Next: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.