Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai News: बगैर प्लानिंग के बने मकान तोड़े जाएंगे, कोहका में बनाना है जल निकासी का रास्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai News: बगैर प्लानिंग के बने मकान तोड़े जाएंगे, कोहका में बनाना है जल निकासी का रास्ता

04/06/2025 1 minute read
Bhilai News: Houses built without planning will be demolished, drainage system has to be built in Kohka

कोहका साकेत नगर, कृष्ण ग्रैंड सिटी, आर्य नगर, शुभम कॉलोनी आदि क्षेत्रों के रहवासी परेशान। निगम आयुक्त पहुंचे जायजा लेने।

  • बड़े-बड़े प्लांट, बड़े मकान अवैध रूप से बना लिए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के कोहका साकेत नगर, कृष्ण ग्रैंड सिटी, आर्य नगर, शुभम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बड़े-बड़े मकान बन गए हैं। लेकिन आज वहां पर सीवरेज, पानी निकासी, सड़क की समस्या बढ़ती जा रही है।

नगर निगम भिलाई द्वारा नाली बनाने के लिए भी जगह नहीं छोड़ा गया है। एक दूसरे के खाली प्लाट में पानी का बहाव हो रहा है। वहां की भौगोलिक स्थिति यह है कि वह क्षेत्र बहुत ही निचले स्तर पर है। जिसके कारण बाकी क्षेत्रों का पानी आकर वहां भरता है।

बड़ा नाला भी उफान मार देता है। शुरुआती मकान बनाते समय लोग अपने सीवरेज सिस्टम को दूसरों के खाली भूखंड में गिरा रहे थे। अब लाइन से मकान बन जाने के बाद पानी निकालना मुश्किल हो रहा है। जिसके कारण सड़क, नाली, पानी निकासी प्रभावित हो रहा है।

जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत का कहना है नाली बनाने के लिए बहुत सारे मकान तोड़ने पड़ेंगे। पानी का बहाव ऊपर से नीचे के तरफ ही होगा, जो मकान बनाकर या बाउंड्री वॉल बनाकर रोक दिया गया है। आड़ी तिरछी नाली बनाने पर पानी का बहाव बराबर नहीं होगा।

नगर निगम भिलाई द्वारा बार-बार लोगों को सूचित किया किया जा रहा है कि बिना निगम के भवन शाखा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, शासकीय पटवारी कार्यालय से संपर्क किए बिना मकान का निर्माण न करें। बिना भवन अनुज्ञा के भी मकान बनाए जा रहे हैं।

कुछ भू माफिया द्वारा झूठा प्रलोभन देकर प्लाट काट के बेचा दिया गया है। उसका कहीं पर भी जल निकासी सड़क, बिजली का पोल, लाइट इत्यादि के बारे में कोई प्लान नहीं बनाया गया है। भू माफिया लोगों को भ्रमित करके सस्ते दर पर प्लांट बेच दे रहे हैं।

बड़े-बड़े हाउसिंग फ्लैट, डुप्लेक्स मकान, कृष्ण ग्रैंड सिटी, स्वयं द्वारा मकान लोग बना लिए हैं। इसमें जनप्रतिनिधि व्यापारी, शिक्षक, प्रोफेसर, वकील, डॉक्टर, शासकीय कर्मचारी भी सम्मिलित है। आज नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर क्षेत्र के लोगों से मिले, उन्हीं से पूछे कि पानी निकासी कैसे किया जाए।

क्या रास्ता निकाला जाए? स्थानीय लोगों ने भी कहा बिना सामने के बने मकानों को तोड़े पानी नहीं निकल सकता है, क्योंकि पानी का स्वभाव है ऊपर से नीचे की तरफ बहना। कई जगहों पर विद्युत पोल भी नहीं है। बास के गाड़ के लोग लाइट लिए हैं। बड़ा मकान बना लिए, उसे क्षेत्र में जल भराव हो रहा है।

कुछ लोगों की शिकायत है जो मकान बना रहा है वह आगे तक बढ़ करके नियम विपरीत बना रहा है। नगर निगम भिलाई का संसाधन सीमित है। प्रत्येक मकान को तोड़ना कार्रवाई करना इसकी भी एक सीमा है।

इस क्षेत्र में लगभग 8000 से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। अंदर ही अंदर नए-नए मकान भी बना रहे हैं। उन्हें यह जरूर सोचना होगा कि जल निकासी के लिए जमीन स्थान तो छोड़ना ही होगा। तभी नियमानुसार प्लानिंग करके नाली का निर्माण हो सकेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट समेत दुर्ग, भिलाई, रिसाली, चरोदा, कुम्हारी, जामुल के कर्मचारियों-अधिकारियों का होगा Police Verification, कलेक्टर का आदेश
Next: वैशालीनगर थाने के आसपास कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, कब्जेदारों ने किया हमला, पुलिस ने दबोचा

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.