Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वैशालीनगर थाने के आसपास कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, कब्जेदारों ने किया हमला, पुलिस ने दबोचा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

वैशालीनगर थाने के आसपास कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, कब्जेदारों ने किया हमला, पुलिस ने दबोचा

04/06/2025
Big action against 7 encroachers around Vaishalinagar police station, encroachers attacked, police arrested them

पुलिस विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के अवैध कब्जे को थाना प्रभारी अमित अदानी की उपस्थिति में हटाया गया।

  • निर्माणाधीन वैशाली नगर थाने के बगल ग्राउंड से 7 अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वैशाली नगर थाने के बगल में बस चुके कब्जेदार पर एक्शन हो गया है। नगर क्षेत्र शांति नगर में नया पुलिस थाना बनाया जा रहा है। जिसके चारों तरफ बाउंड्री वालों का निर्माण किया जाना है। आधे क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का निर्माण हो गया है।

थाने से लगे हुए मंदिर के समीप से लाइन से प्रस्तावित सड़क के ऊपर अवैध कब्जा किया गया है। कब्जाधारियों द्वारा नजूल के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। उसे क्षेत्र का सीमांकन शासकीय राजस्व निरीक्षक नगर निगम का भवन अनुज्ञा विभाग, एवं जोन राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सीमांकन किया गया।

सीमांकन में अवैध कब्जा मिला। संबंधित कब्जाधारी को अपना कब्जा रिक्त करने के नोटिस दिया गया। किसी के द्वारा भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। जिसके कारण बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था।

इसी के समीप सर्विस रोड का निर्माण एवं नाल नाली निर्माण प्रस्तावित है। आज नगर निगम की टीम जोन आयुक्त ऐशा लहरे के देख रेख में पुलिस बल के सहयोग से 7 अवैध कब्जे को रिक्त करवाया। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगभग 3 से 4 हजार वर्ग फुट भूमि पर दीवार निर्माण करके अवैध कब्जा कर लिया गया था।

एक कब्जाधारी देवेंद्र कुमार अवैध कमरा बना करके उसे शबनम बानो को किराए पर दिया था। निगम की टीम जब वहां पहुंची तो वहां पर किराए पर रहने वाली महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा था। निगम के कर्मचारी एवं पुलिस बल के ऊपर डंडा लेकर हमला करने का भी प्रयास किया गया।

कुछ महिलाएं पुलिस के साथ भी उलझ गई। एक महिला शबनम बानो एवं पुरुष को गिरफ्तार करके पुलिस ले ले गई। कार्रवाई के दौरान एक वर्ग विशेष की एक ही उम्र की महिलाएं एकत्रित हो गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि जिस मकान में रह थे, मकान मालिक देवेंद्र कुमार द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है। पुलिस विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के अवैध कब्जे को थाना प्रभारी अमित अदानी की उपस्थिति में हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा अधिकारी अधिकारी अरविंद शर्मा, राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अभियंता श्वेता वर्मा, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, हरि ताम्रकार , मदन मोहन तिवारी, लोकेश बया, कृष्ण कुमार सुपेल, प्रतीक, समीर, शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू , पुलिस विभाग के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai News: बगैर प्लानिंग के बने मकान तोड़े जाएंगे, कोहका में बनाना है जल निकासी का रास्ता
Next: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर ने की धोखाधड़ी, 4 साल की सजा, 15 लाख जुर्माना

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.