Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai News: हॉस्पिटल सेक्टर के परिवारों के समर्थन में रैली, भिलाई स्टील प्लांट और कलेक्टर से ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai News: हॉस्पिटल सेक्टर के परिवारों के समर्थन में रैली, भिलाई स्टील प्लांट और कलेक्टर से ये मांग

Azmat ali 17/02/2026 1 minute read
Bhilai News Rally in Support of Families of Hospital Sector Demands from Bhilai Steel Plant and Collector

पावर हाउस चौक से भगत सिंह चौक तक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने नारों के जरिए अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता जताई।

  • संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आश्वासनों पर अमल नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर में निवासरत सैकड़ों परिवारों को बेदखल किए जाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को शहर में आवास अधिकार को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ। मेहनतकश आवास अधिकार संघ के नेतृत्व में भिलाई पावर हाउस से विशाल रैली एवं सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हॉस्पिटल सेक्टर के निवासियों के साथ विभिन्न बस्तियों के मजदूर और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने Bhilai Steel Plant प्रबंधन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उनका कहना था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के वर्षों से बसे परिवारों को बेघर करना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। इससे गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होगी।

प्रतिनिधियों ने कहा कि एक ओर सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को आवास देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है। इसे उन्होंने “आवास के अधिकार” और जमीनी सच्चाई के बीच स्पष्ट विरोधाभास बताया।

सभा के बाद पावर हाउस चौक से भगत सिंह चौक तक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने नारों के जरिए अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता जताई।

सोमवार को जिला कलेक्टर से संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की भेंट कराने की भी बात कही। संगठन ने प्रशासन के आश्वासन का स्वागत किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति, महिला मुक्ति मोर्चा, मेहनतकश आवास अधिकार संघ सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रमाकांत बंजारे, महेश साहू, नारायण राव, कल्याण पटेल, लक्ष्मण, बसंती, सारदा, नीरा, संजना, अरूणा, भावना, शांति, बेबी खातून, संदीप, मन्नू ठाकुर, ब्रह्मा, मोहन, मैरी, रतम्मा, नकुल साहू, प्रेम किशन, सुरेंद्र मोहंती, कलादास डेहरिया सहित सैकड़ों मजदूरों ने भागीदारी की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मरम्मत कार्य तेज़, Bhilai Steel Plant, टाउनशिप के घरों और अस्पताल में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, ये है डेडलाइन, देखें फोटो
Next: SAIL ISP NEWS: बिजली बिल जमा न करने वाले दुकानदारों पर एक्शन, कट रहा कनेक्शन

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.