Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मरम्मत कार्य तेज़, Bhilai Steel Plant, टाउनशिप के घरों और अस्पताल में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, ये है डेडलाइन, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मरम्मत कार्य तेज़, Bhilai Steel Plant, टाउनशिप के घरों और अस्पताल में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, ये है डेडलाइन, देखें फोटो

Azmat ali 17/02/2026 (Last updated: 17/02/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant Repair Work Begins for Broken Pipeline Target to Supply Water to Homes Plants Hospitals on Wednesday

भिलाई स्टील प्लांट के विभागों में टैंकर, गैलन से पहुंचा रहे पानी, टाउनशिपवासी घरों में बचाकर रखिए पानी। ईडी वर्क्स मौके पर।

मरौदा एच पॉकेट के पास पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति ठप हो गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट, टाउनशिप और अस्पताल में नियमित होने वाली पानी सप्लाई ठप है। मरौदा सेक्टर एच पॉकेट के पास पाइपलाइन फटने से पानी सप्लाई पंप हाउस से रोककर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्लांट के अंदर टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है। भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम से मदद ली गई है। 20 लीटर के गैलन भेजे जा रहे हैं, ताकि कर्मचारियों-अधिकारियों को पीने का पानी मिल सके। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बीएसपी का पूरा अमला मैदान में उतर गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो

ईडी वर्क्स राकेश कुमार खुद मरौदा पहुंचे। वहां चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। संभावना जताई जा रही है कि शाम 6 बजे तक काम पूरा हो सकता है। फाइनल काम समेटने में ज्यादा से ज्यादा 8-9 बज सकते हैं।

इसके बाद मेन लाइन को चालू कर किया जा सकेगा। इससे टंकियों में पानी भरने का काम शुरू होगा। शुरुआत में प्रेशर डाउन रहेगा। इसके बाद प्रेशयर बढ़ेगा। रातभर टंकियों को भरने के बाद सुबह सप्लाई बहाल होने की उम्मीद जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल

यह तब, संभव होगा, जब आज रात 9 बजे तक काम पूरा कर लिया जाए। अगर, काम समेटने में देरी हुई तो मुसीबत बढ़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सुबह से ही डब्ल्यूएमडी की टीम पानी बहाव को रोकने में लगी रही। इसके बाद आसपास के अवैध निर्माण व झाड़ियों को हटाकर काम शुरू किया गया। फटी हुई पाइप को काटकर निकाला गया है। इसके स्थान पर पैचवर्क किया जा रहा है।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऐसे संभले हालात

मरौदा से आने वाली मेन पाइपलाइन बंद होने से पूरे टाउनशिप, भिलाई स्टील प्लांट और सेक्टर 9 अस्पताल की सप्लाई भी बंद हो गई है। इससे बचने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की, जिससे मरीजों को किसी तरह की दुश्वारी नहीं हो सकी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा

अस्पताल में 300 क्यूबिक मीटर के 4 टैंक है। बड़ी टंकी भी है। इन सब में पानी भर लिया गया था, जिससे काफी राहत मिली है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार दोपहर 12 बजे तक के पानी का इंतजाम अस्पताल प्रबंधन ने कर रखा है।

टाउनशिप की टंकियों के लिए ये प्लान

बीएसपी के पीएचई के मुताबिक भिलाई टाउनशिप की टंकियों में कुछ पानी स्टाक में रखा गया है। अगर, 18 तारीख को दिक्कत आई तो उससे बचाव के लिए इंतजाम किया गया है। संभावना है कि मंगलवार रात से ही टंकियों में पानी भरने का काम शुरू हो जाएगा। सेक्टर 4, 5 में डायरेक्ट सप्लाई है। इसलिए यहां तेजी से पानी भरा जा सकेगा।

सेक्टर 6 में 6 टंकी है। यहां पंप हाउस की मदद से भी पानी भरा जाता है। इसलिए यहां थोड़ा समय लग सकता है। सेक्टर 1 भी कुछ समय लग सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा
Next: Bhilai News: हॉस्पिटल सेक्टर के परिवारों के समर्थन में रैली, भिलाई स्टील प्लांट और कलेक्टर से ये मांग

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.