Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: नाइट शिफ्ट ड्यूटी करके खुर्सीपार गेट से बाहर आते ही मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: नाइट शिफ्ट ड्यूटी करके खुर्सीपार गेट से बाहर आते ही मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Azmat ali 29/09/2025 (Last updated: 29/09/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant A Worker Returning From Night Shift Duty Died Outside Khursipar Gate 1

मृत मजदूर का ठेका कंपनी ने 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराया था, जिसका लाभ आश्रित परिवार को मिलेगा। पत्नी-बेटा प्लांट में करते हैं मजदूरी।

  • खुर्सीपार के शिवाजीनगर निवासी 53 वर्षीय टी. रमन्ना राव सरकार इंटरप्राइजेज़ के अधीन कार्य करते थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के एक मजदूर की मौत हो गई है। यूनिवर्सल रेल में कार्यरत मजदूर रोलिंग मिल गेट से जैसे ही बाहर निकला, चंद कदमों पर ही अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। साइकिल से गिरते ही मजदूर का दम निकल गया।

बीएसपी कर्मचारियों की सूचना पर मेन मेडिकल पोस्ट से एम्बुलेंस पहुंची और मजदूर को इलाज के लिए ले गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है।

खुर्सीपार के शिवाजीनगर निवासी 53 वर्षीय टी. रमन्ना राव सरकार इंटरप्राइजेज़ के अधीन कार्य करते थे। इनकी पत्नी और बेटा भी प्लांट में ठेका मजदूरी करते हैं। रविवार को नाइट शिफ्ट करने के बाद रमन्ना राव सोमवार सुबह करीब 6.50 बजे खुर्सीपार गेट से बाहर साइकिल से निकले थे, तभी मौत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा

इसे रोड एक्सीडेंट माना जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन को परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है कि मिर्गी की बीमारी थी। इलाज भी चला है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। मृत मजदूर का ठेका कंपनी ने 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराया था, जिसका लाभ आश्रित परिवार को मिलेगा। घटना की खबर मिले ही इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू भी पहुंच गए। प्रबंधन और ठेकेदार से वार्ता की जा रही है कि आश्रित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाया जा सके।

ये भी खबर पढ़ें: भिलाई में पूजा पंडाल के बाहर हादसा, ट्रक की चपेट में 5 साल का बच्चा, हाथ कटा, भीड़ ने की तोड़फोड़

बता दें कि पूर्व में रेल मिल कैंटीन भी कुछ इसी तरह की घटना हो चुकी है। वहां काम करने वाला एक कर्मचारी अचानक से जमीन पर सिर के बल गिरा था और अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोदावरी स्टील प्लांट हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच, डेढ़ करोड़ दें मुआवजा, CITU ने सरकार को लपेटा
Next: Bokaro Steel Plant Accident: एसडीओ चास, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बीएसएल प्रबंधन देगी जांच रिपोर्ट, झुलसे 3 कर्मचारियों से मिले डीसी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.