Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे

Azmat ali 11/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant 12 Gates and 170 RFID-Cum-Face Reader Devices

Bhilai Steel Plant RFID: सेल बीएसपी कर्मचारी या अधिकारी कितनी बार प्लांट से बाहर गए, इसकी कुंडली भी तत्काल तैयार होती रहेगी।

  • आरएफआइडी लगाने के मद में 2 करोड़ 61 लाख 41 हजार 945 रुपए खर्च खर्च हो रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बीएसपी में अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए प्रबंधन ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठा लिया है। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) मशीन लगाने के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास कर दिया गया है। विधि-विधान से इसका आगाज किया गया है। पूजा की गई और नारियल चढ़ाया गया।
बीएसपी में आरएफआइडी लगाने के मद में 2 करोड़ 61 लाख 41 हजार 945 रुपए खर्च खर्च हो रहा है।

170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस लगाई जाएगी। केबिल बिछाने का काम शुरू हो रहा है। साथ ही मशीनों को इंस्टाल भी किया जाएगा। युद्धस्तर पर काम करने का लक्ष्य तय किया गया है। संभावना है कि 1 नवंबर से कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका मजदूरों के लिए आरएफआइडी को अनिवार्य कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

प्रबंधन का कहना है कि Radio Frequency Identification डिवाइस लगने के बाद सीआइएसएफ जवान आसानी से सबकी पहचान कर सकेंगे। सिस्टम पर कार्मिक की डिटेल शो होती रहेगी। चेहरा और कार्ड को मशीन रीड कर लेगी। इससे सिक्योरिटी में तैनात जवानों की नजरों के सामने वाहन नंबर और कार्ड की वैधयता आदि की जानकारी तत्काल सिस्टम पर दिखती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

इस प्रयास से अवैध रूप से प्लांट में घुसने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही कर्मचारी या अधिकारी कितनी बार प्लांट से बाहर गए, इसकी कुंडली भी तैयार होती रहेगी। इस रिकॉर्ड को आने वाले समय में सैलरी से लिंक किया जा सकता है। बता दें कि शिलान्यास समारोह मेन गेट पर पर हुआ। इस दौरान डीआइजी सीआइएसएफ चंदन कुमार झा, ईडी एचआर पवन कुमार, ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम, सीआइएसएफ कमांडेंट कुंवर बहादुर, सीजीएम एचआर प्रशांत ओझा, जीएम एचआर संजय द्विवेदी, जीएम सीएंडआइटी नीना जायसवाल, जीएम सिविल विष्णु पाठक, जीएम एचआरडी संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

भिलाई स्टील प्लांट के इस गेट पर लगेगी डिवाइस

मेन गेट
रोलिंग मिल गेट
पुरैना गेट
जोरातराई गेट
मरौदा गेट
बोरिया गेट
कैनाल गेट
बीजेसीएल गेट
जोरातराई गांव गेट
मोरिद गेट
स्टोर पारा गेट
वॉच टॉवर 8 और 9 के बीच गेट

ये खबर भी पढ़ें: 4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली सप्लाई के निजीकरण का कांग्रेस करेगी विरोध, जावेद खान बता रहे भयानक नुकसान
Next: बिना कब्जा दिए आवास कर्मचारी के नाम, फिर पेनल रेंट की वसूली, BSL Township में मकान घोटाला, BAKS ने खोली पोल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.