Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट अलर्ट: गैस रिसाव जैसी दुर्घटना नहीं चाहिए, मॉक ड्रिल में 3 घायल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट अलर्ट: गैस रिसाव जैसी दुर्घटना नहीं चाहिए, मॉक ड्रिल में 3 घायल

Azmat ali 16/05/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Alert Appeal to Prevent Accidents Like Gas Leak 3 Injured in Mock Drill

Bhilai Steel Plant में गैस रिसाव जैसी दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। इस दौरान तीन लोगों के घायल होने की स्थिति दिखाई गई।

  • जरिए यह जांचा गया कि आपात स्थिति में सुरक्षा टीम, चिकित्सा व्यवस्था और विभागीय समन्वय कितनी तेजी और सतर्कता से काम करता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में हादसों को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि प्लांट में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। लक्ष्य सिर्फ एक है “हादसा नहीं चाहिए”।

सेफ्टी व्यवस्था में बरती जाने वाली खामियों को दूर करने और आपातकालीन तैयारी की वास्तविक स्थिति परखने के लिए कोक ओवन एवं सीसीडी विभाग के बेंजोल रिकवरी प्लांट-1 में गैस रिसाव दुर्घटना के संदर्भ में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक गैस रिसाव दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। इस दौरान तीन लोगों के घायल होने की स्थिति दिखाई गई। इनमें से एक घायल को घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि दो कार्मिकों को एम्बुलेंस की सहायता से एमएमपी ले जाया गया।

दुर्घटना का समय सुबह 11 बजे बताया गया। मॉक ड्रिल के जरिए यह जांचा गया कि आपात स्थिति में सुरक्षा टीम, चिकित्सा व्यवस्था और विभागीय समन्वय कितनी तेजी और सतर्कता से काम करता है।

बंधन की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन ही बड़े हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। प्लांट में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को अलर्ट रहने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 अस्पताल हो सकता है कॉर्पोरेट हॉस्पिटल जैसा स्मार्ट, CITU के सुझाव में दम…
Next: Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.