Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल

Azmat ali 16/05/2026 1 minute read
Stocks Update Investors Eye Coal India and Tata Steel, Tata Profits Up Stock Market Turmoil

केंद्र सरकार ने कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के आईपीओ और लिस्टिंग को मंजूरी दे दी है।

सूचनाजी न्यूज मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को Coal India Limited और Tata Steel Limited सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दोनों कंपनियों से जुड़े बड़े फैसलों और वित्तीय आंकड़ों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।

कोल इंडिया की सहायक कंपनी का IPO मंजूर

केंद्र सरकार ने कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के आईपीओ और लिस्टिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार इस प्रक्रिया के तहत अधिकतम 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। माना जा रहा है कि इस फैसले से कोल सेक्टर में निवेशकों की रुचि और बढ़ सकती है।

टाटा स्टील का मुनाफा 125% बढ़ा

टाटा स्टील के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे बाजार के लिए बड़े संकेत लेकर आए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 124.92 प्रतिशत बढ़कर 2925.74 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके लिए 12 जून को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

इसके अलावा टाटा स्टील ने TM International Logistics में अतिरिक्त 23 प्रतिशत हिस्सेदारी 335 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। इस सौदे के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 74 प्रतिशत हो जाएगी।

विप्रो ने Mindsprint का अधिग्रहण पूरा किया

Wipro Limited ने ओलम ग्रुप के आईटी और डिजिटल सर्विस बिजनेस माइंडस्प्रिंट के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब माइंडस्प्रिंट पूरी तरह विप्रो की सहायक कंपनी बन गई है।

सोलर इंडस्ट्रीज का मुनाफा उछला
Solar Industries India Limited का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 69.95 प्रतिशत बढ़कर 547.63 करोड़ रुपये हो गया। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

सीमेंस ने बदला वित्तीय वर्ष
Siemens Limited को अक्टूबर-सितंबर से अप्रैल-मार्च वित्तीय वर्ष चक्र में बदलाव के लिए सरकारी मंजूरी मिल गई है।

भारत फोर्ज की रक्षा क्षेत्र में बड़ी योजना
Bharat Forge Limited की सहायक कंपनी Agneyastra Energetics आंध्र प्रदेश में रक्षा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े संकेत
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले दिन में 96 रुपये के पार पहुंचकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर गया। बाद में यह 95.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अप्रैल में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 13.79 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आयात 10.03 प्रतिशत बढ़ा। व्यापार घाटा बढ़कर 28.38 अरब डॉलर पहुंच गया।

8 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.3 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर हो गया।

अप्रैल में बेरोजगारी दर मामूली बढ़कर 5.2 प्रतिशत रही, जो मार्च में 5.1 प्रतिशत थी।

SIAM के अनुसार अप्रैल में यात्री वाहन बिक्री 25.4 प्रतिशत बढ़कर 4.37 लाख यूनिट हो गई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट अलर्ट: गैस रिसाव जैसी दुर्घटना नहीं चाहिए, मॉक ड्रिल में 3 घायल
Next: SAIL NEWS: अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट लीक? इंटर प्लांट या खदान, दिल्ली तक पैरवी

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.