Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड रॉड मिल ने उत्पादन का रचा फिर नया कीर्तिमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड रॉड मिल ने उत्पादन का रचा फिर नया कीर्तिमान

27/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Bar-and-Rod-Mill-creates-new-record-of-production-again-1
  • बीआरएम बिरादरी अपने सामूहिक प्रयास से वार्षिक लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी तथा भविष्य में आने वाली नयी चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) की उच्च स्तरीय स्वचालन और नियंत्रण प्रणालियों से सुसज्जित मॉडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल (Modex Unit Bar and Rod Mill) ने 26 सितम्बर 2024 को 12 एमएम टीएमटी बार की रोलिंग में दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के मंच पर कवियों का जमघट, हास्य व्यंग से सब लोटपोट

26 सितम्बर 2024 को बीआरएम की ऊर्जावान टीम ने 12 एमएम टीएमटी बार में 3368 टन का उत्पादन करते हुए 1635 बिलेट्स की रोलिंग की। इसी के साथ मिल ने 27 अक्टूबर 2023 को दर्ज 3330 टन (1625 बिलेट्स) की रोलिंग के रिकॉर्ड को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट-कोंकण रेलवे: BSP, BSL, RSP, DSP, ISP को मिला वैगनों के संचालन का मंत्र

बीआरएम ने 21 सितम्बर 2024 को चुनौतीपूर्ण प्रोफाइल 10 एमएम टीएमटी बार में 2590 टन का उत्पादन करते हुए 1259 बिलेट्स की रोलिंग कर सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन का कीर्तिमान बनाया था। मिल ने 10 जुलाई 2024 को दर्ज 2580 टन रोलिंग के रिकॉर्ड को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया में बोनस पहुंच रहा 1 लाख के नजदीक, SAIL में 25 हजार तक अटका, बोकारो BAKS दे रहा झटका

टीम बीआरएम की इस सफलता पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने शीर्ष प्रबंधन की ओर से बार रॉड मिल बिरादरी और सभी संबंधित शॉप्स के सदस्यों को बधाई प्रेषित की और उन्होंने पूर्ण विश्वास प्रकट किया कि बीआरएम की यह ऊर्जावान और कृत संकल्पित टीम आने वाले सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर नये कीर्तिमान बनाते रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL 52 Annual General Meeting: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शेयरधारकों से कही ये बात

टीएमटी बार की रोलिंग में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए विभागाध्यक्ष व मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री ने टीम बीआरएम और सहयोगी एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम के सामूहिक प्रयास, समयबद्ध मेंटेनेंस तथा सभी संबंधित शॉप्स व विभागों के सहयोग से यह रिकॉर्ड प्रदर्शन संभव हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली और मरौदा सेक्टर में आवासों का ताला तोड़ रहे कब्जेदार, BSP-पुलिस एक्शन में

उन्होंने इस सफलता का श्रेय बीआरएम की ऊर्जावान और स्वप्रेरित टीम को दिया और आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीम को दृढ़ संकल्पित किया। बीआरएम बिरादरी अपने सामूहिक प्रयास से वार्षिक लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी तथा भविष्य में आने वाली नयी चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Employment Linked Incentive: ईपीएफओ से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

बीआरएम विभाग के महाप्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत मोहंती, समीर पाण्डेय, शिखर तिवारी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कार्मिकों को बधाई दी।

बीआरएम ने उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 100 प्रतिशत ग्राहक संतुष्टि को अपना लक्ष्य रखा है। विभाग, ग्राहक की मांग के अनुरूप अपने प्रक्रिया एवं कार्यविधी में सदैव ही नई तकनीकियों का समावेश करता रहा है, जिससे ग्राहकों को बेहतर एवं गुणात्मक उत्पाद प्राप्त होता रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: 23 हजार नहीं, चाहिए 1 लाख 87 हजार 352 रुपए बोनस, सीने पर लगा काला बिल्ला, 28 को जलेगी मशाल

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के 7 मिलियन टन मॉडेक्स प्रोग्राम (Modex Programme) के तहत स्थापित अत्याधुनिक इकाई बार और रॉड मिल (State of the Art Unit Bar and Rod Mill) को स्ट्रेट बार के रूप में विभिन्न प्रकार के उत्पादों की श्रृंखला को रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है। मिल के उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, नेगेटिव टॉलरेंस, सुसंगत यांत्रिक गुण और अच्छी वेल्डेबिलिटी के कारण सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के ग्राहकों द्वारा सराहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट, हुडको और राजहरा की यादों में शंकर गुहा नियोगी, जिस समय चली गोली, उसी पल जलेगी मशाल

बार और रॉड मिल के उत्पादों का उपयोग देश के विभिन्न हिस्सों में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं जैसे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, तटीय सड़क परियोजनाएं, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, बॉर्डर रोड परियोजनाएं, बीएआरसी मुंबई सहित सुरंगों, पुलों और राजमार्गों के निर्माण में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रैक्‍ट्री यूनिट ने BSP के SMS 3 में रचा कीर्तिमान, विशाल शुक्ला ने बढ़ाया मान

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल कर्मचारियों को 1 महीने के अर्जित अवकाश नगदीकरण में 20000 तक नुकसान
Next: विश्व पर्यटन दिवस पर बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को मिला विशेष सम्मान

Related Stories

SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026
CITU Protest at Boriya Gate on September 25 Regarding Arrears Wage Agreement and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

39 महीने का एरियर्स, 10वां वेतन समझौता और अधिक बोनस पर सीटू का बोरिया गेट पर कल प्रदर्शन, पढ़ें

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.