Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 44 कैंटीन पर ताला लगने की थी नौबत, आखिरी दिन BSP का बड़ा फैसला, 175 गेट पास को 1 दिन की CISF छूट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 44 कैंटीन पर ताला लगने की थी नौबत, आखिरी दिन BSP का बड़ा फैसला, 175 गेट पास को 1 दिन की CISF छूट

Azmat ali 17/04/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Canteen Operations will not be halted BSP Takes a Major Decision Validity of 175 Gate Passes Ends, CISF will not Stop Anyone

बीएसपी बोला-इंश्योरेंस वैलिड है। सीआइएसएफ एक दिन के लिए प्लांट में जाने की अनुमति पुराने गेट पास से देगी। कैंटीन वालों को मिलेगा नया गेट पास।

  • 2023 में कैंटीन संचालन के लिए ठेका हुआ था। तीन साल की अवधि समाप्त हो चुकी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की करीब 44 कैंटीनों पर शनिवार को ताला नहीं लगेगा। ठेका अवधि समाप्त होने के बाद इसको आगे भी स्वीकृति न मिलने की खबर से ठेकेदारों ने दो टूक बोल दिया था कि शनिवार से कैंटीन बंद रहेगी। 17 अप्रैल को ठेका की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके चलते 175 गेट पास की वैधता समाप्त हो गई है।

कैंटीन बंद होने से बीएसपी कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका मजदूरों को खासा परेशानी उठानी पड़ती। हालात बिगड़ने से पहले बीएसपी प्रबंधन ने शुक्रवार शाम तक सभी ठेके की अवधि बढ़ाने पर मुहर लगा दी। साथ ही पुराने गेट पास से ही प्लांट में प्रवेश की अनुमति दी गई है। सीआइएसएफ इन्हें नहीं रोकेगी। साथ ही नया गेट पास बनाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि इंश्योरेंस वैलिड है। एक दिन के लिए प्लांट में जाने की अनुमति पुराने गेट पास के आधार पर दी जा रही है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नियम के तहत फैसला लिया गया कि सभी मौजूदा ठेके को एक्सटेंशन दिया जाए। उच्च प्रबंधन ने इसकी स्वीकृति दी है।

बताया जा रहा है कि प्रबंधन की ओर से आदेश आने से पहले तक बिल्डिंग 2 कैंटीन को न खोलने की जानकारी सीजीएम एमएंडयू, मैकेनिकल, शॉप, यूटिलिटी को दी गई थी। वहीं, एक अन्य ठेकेदार का कहना है कि मौखिक रूप से जानकारी दी गई है। शनिवार को कैंटीन का संचालन सुचारू रूप से अब हो सकेगा।

बताया जा हरा है कि बीएसपी में कैंटीन संचालन के लिए 3 साल का टेंडर था। 18 अप्रैल 2023 को टेंडर हुआ था। 17 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गया। 6 माह पहले ही नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी। सितंबर-अक्टूबर से ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करना था। फरवरी तक टेंडर जारी कर दिया जाना था। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अप्रैल प्रथम सप्ताह में फाइनल टेंडर नहीं होने से ही विवाद की स्थिति बनती दिख रही थी। लेकिन, आखिरी दिन प्रबंधन ने हालात को संभाल लिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी कर्मचारी विनोद उपाध्याय बने सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री, भगवान परशुराम जयंती पर ये रहेगा खास
Next: SAIL BIG NEWS: कर्मचारियों की छंटनी का तरीका सीखने जा रहे RINL, टार्गेट पर CISF भी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.