Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: कॉपर केबल चोरी करते ठेका मजदूर गिरफ्तार, CISF ने दबोचा, गेट पास जब्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कॉपर केबल चोरी करते ठेका मजदूर गिरफ्तार, CISF ने दबोचा, गेट पास जब्त

Azmat ali 10/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Contract Worker Arrested for Stealing Copper Cable Nabbed by CISF

अबानी कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेका श्रमिक 8 सितंबर को गेटपास दिखाकर मेन गेट से भिलाई स्टील प्लांट में पहुंचा था, चोरी करते धराया।

  • गेटपास दिखाकर मेन गेट से प्लांट में दाखिल हुआ था आरोपी, 30 किलो स्क्रैप कॉपर केबल और केबल कटर बरामद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी करने के आरोप में सीआइएसएफ ने एक ठेका श्रमिक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान ईश्वर वर्मा (27), निवासी शारदा पारा, कैंप-2, भिलाई के रूप में हुई है। सीआइएसएफ ने आरोपी को बरामद सामग्री के साथ भिलाई भट्ठी थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

सीआइएसएफ जवान 9 सितंबर को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक संयंत्र के भीतर चेकिंग ड्यूटी पर थे। करीब 6:15 बजे सीएसए गेट पर तैनात बल सदस्यों ने गेट नंबर 3 और 4 के बीच बाउंड्री वॉल के पास अंदर की तरफ संदिग्ध गतिविधि देखी।

ये खबर भी पढ़ें: नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

सूचना मिलने के बाद सीआइएसएफ जवानों ने मौके की घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से करीब 25 से 30 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल के छिले हुए टुकड़े मिले। इसके अलावा एक केबल कटर और ठेका श्रमिक का गेटपास भी बरामद हुआ।

सीआइएसएफ के मुताबिक, पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ईश्वर वर्मा बताया। उसने खुद को भिलाई में कार्यरत अबानी कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेका श्रमिक बताया। आरोपी 8 सितंबर 2026 को गेटपास दिखाकर मेन गेट से भिलाई स्टील प्लांट के भीतर दाखिल हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

30 किलो कॉपर केबल, कीमत करीब 19,500 रुपए

सीआइएसएफ की ओर से बरामद स्क्रैप कॉपर केबल का वजन कराया गया, जो कुल 30 किलोग्राम पाया गया। बरामद केबल को बीएसपी के महाप्रबंधक/पीबीएस जीपी कुर्रे के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने केबल की पहचान भिलाई स्टील प्लांट की संपत्ति के रूप में की और इसकी अनुमानित कीमत करीब 19,500 रुपये बताई। इसके संबंध में संपत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

गेटपास भी बरामद

पकड़े गए ठेका श्रमिक के पास से गेटपास संख्या 168164/1/504534 बरामद हुआ, जिसकी वैधता 10 अक्टूबर 2026 तक दर्ज है। इसके साथ ही ओप्पो कंपनी का काले रंग का एक मोबाइल फोन और एक केबल कटर भी जब्ती में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

सीआइएसएफ ने आरोपी ईश्वर वर्मा और बरामद 30 किलो स्क्रैप कॉपर केबल सहित अन्य सामान को जब्ती सूची और संबंधित दस्तावेजों के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भिलाई भट्ठी थाना पुलिस के सुपुर्द किया।

मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉपर केबल प्लांट के किस हिस्से से निकाली गई थी और इस घटना में आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस
Next: BSP मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, ड्यूटी से लौटा तो मिली गायब

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.