Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: अधिकारियों की टीम धमक पड़ी कार्यस्थल पर, कर्मचारियों से फीडबैक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: अधिकारियों की टीम धमक पड़ी कार्यस्थल पर, कर्मचारियों से फीडबैक

Azmat ali 08/01/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Team of Officers at Work Site Feedback from Employees

बीएसएल द्वारा कर्मियों के कल्याण से संबंधित नियमित रूप से संवाद एवं फीडबैक-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

  • वेलफेयर वॉक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की टीमों ने आरजीबीएस के विभिन्न शॉप फ़्लोर क्षेत्रों का भ्रमण किया। 

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की सहभागिता, कल्याण तथा कार्यस्थल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “स्पर्श–वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट” पहल के अंतर्गत आरजीबीएस विभाग क्षेत्र में वेलफेयर वॉक का आयोजन किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मियों से उनके कार्यस्थल पर सीधा संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों को समझना, मौजूदा कार्य एवं कल्याण सुविधाओं की प्रभावशीलता का आकलन करना तथा सुधार की संभावनाओं की पहचान कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक (आरजीबीएस) केके. पांडेय, महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-वर्क्स) वी. एम. बक्शी, महाप्रबंधक (सीईडी) एके. अविनाश, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-डब्ल्यू/मिल ज़ोन) जितेंद्र कुमार, तथा वरीय प्रबंधक (एचआर-वर्क्स) रीतिका शुक्ला सहित आरजीबीएस एवं एचआर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वेलफेयर वॉक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की टीमों ने आरजीबीएस के विभिन्न शॉप फ़्लोर क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान कार्यस्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं तथा उनके प्रभावी उपयोग का अवलोकन किया गया।

इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं नए वेलफेयर उपायों को लागू करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित, समावेशी एवं संवेदनशील बनाने के संबंध में कई उपयोगी सुझाव भी प्राप्त हुए।

“स्पर्श-वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट” पहल सुरक्षित, सुविधाजनक एवं समावेशी कार्यस्थल के निर्माण की दिशा में बोकारो स्टील प्लांट की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

उल्लेखनीय है कि बीएसएल द्वारा कर्मियों के कल्याण से संबंधित नियमित रूप से संवाद एवं फीडबैक-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि एक अधिक संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं जुड़ावपूर्ण कार्यस्थल का विकास सुनिश्चित किया जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL” 71 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, नए सफर से पहले NPS, फाइनल पेमेंट, मेडिक्लेम पर ये टिप्स
Next: Bhilai Steel Plant: कर्मचारियों को टाउनशिप की समस्याओं से चाहिए छुटकारा, CGM से मिले BMS नेता

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.