Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: कर्मचारियों की पत्नी जी पहुंचीं प्लांट, दहकता इस्पात देख हैरान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: कर्मचारियों की पत्नी जी पहुंचीं प्लांट, दहकता इस्पात देख हैरान

11/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Employees' wives reached the plant, surprised to see the production

भ्रमण के पश्चात कार्मिकों की पत्नियों से उनके अनुभवों की जानकारी ली गई। महिलाओं ने इस प्रकार के आयोजन हेतु प्रबंधन का आभार जताया।

  • “आप भी जानिये” कार्यक्रम के तहत कार्मिंकों की पत्नियों ने किया संयंत्र का भ्रमण।
  • कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस-8 (महामाया), एसएमएस-2, आरएमपी-2 व 3 और यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में उत्पादन प्रक्रिया को देखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के मानव संसाधन विभाग द्वारा, एलडीसीपी विभाग में कार्यरत कार्मिकों की जीवन संगिनियों के लिए “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विभाग, कार्मिकों के परिवारजनों से अपनत्व एवं पारिवारिक रिश्ते को मजबूती प्रदान करने तथा उन्हें संयंत्र के उत्पादन गतिविधियों से परिचित कराने हेतु समय-समय पर “आप भी जानिये” कार्यक्रम का आयोजन करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: एथिकल स्टील का नारा, सीटू ने ये भी जोड़ा

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मानव संसाधन विभाग (Human Resource Department) में किया गया, जिसमें एलडीसीपी विभाग के 19 कार्मिकों की पत्नियाँ शामिल हुई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रभारी (एलडीसीपी) रतन कुमार मुखर्जी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वर्क्स) एसके सोनी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन, लौह एवं अयस्क) अजय कुमार, महाप्रबंधक (एलडीसीपी) एसके नायक सहित स्टील जोन-2 के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: सामग्री प्रबंधन के 42 कर्मचारी पुरस्कृत

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सुरक्षा के प्रति विशेष जोर देते हुए कहा कि संयंत्र की उत्पादन गतिविधियों से अवगत कराना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है। उन्होंने कार्मिकों के बेहतर कार्य निष्पादन में उनकी पत्नियों के योगदान की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: बाहरी वाहनों को बीएसपी क्षेत्र में प्रतिबंधित करने की मांग, आईजी, एएसपी से मिले सीटू नेता

कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र भ्रमण कराया गया। संयंत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस-8 (महामाया), एसएमएस-2, आरएमपी-2 व 3 तथा यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में उत्पादन प्रक्रिया को देखा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के ईडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा अब SAIL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट मुहर का इंतजार

भ्रमण के पश्चात कार्मिकों की पत्नियों से उनके अनुभवों की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने इस प्रकार के आयोजन हेतु संयंत्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक
Next: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: चुनाव में दिखा उत्साह, दुर्ग में 4 बजे तक पड़ गए थे 59.88% वोट

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.