Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के 2 कर्मचारियों के घर मातम: एक बेटे की चिता ठंडी, दूसरे की धधक रही, रुला गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के 2 कर्मचारियों के घर मातम: एक बेटे की चिता ठंडी, दूसरे की धधक रही, रुला गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो

Azmat ali 07/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Everyone Wept upon Seeing the Body of the Employees Son

सेक्टर 4 सड़क 29 के भास्कर नेताम रायपुर के होटल बेबी लॉन में काम करते थेा। शनिवार को घर से निकला थे। सोमवार को शव पहुंचा।

  • नंदिनी में दही हांडी उत्सव से लौटते समय नेहरू नगर सर्विस रोड पर हादसे में मौत हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के 2 कर्मचारियों के घर में मातम छाया हुआ है। सड़क हादसे में 2 युवाओं की मौत से हर तरफ कोहराम है। सेक्टर 4 के सड़क 29 में सोमवार सुबह से रोने और बिलखने की आवाज़ सबको दहला रही थी। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे भास्कर नेताम का शव घर पहुंचा तो हर कोई फफक पड़ा। मां की आंखों से आंसू थम नहीं रहा था। बहन बेहाल। फूट-फूटकर रोती रही। भाई और पिता सबकुछ संभालने में अपने आंसू को रोक नहीं पा रहे थे।

बीएसपी के एसपी 3 के कर्मचारी सुनील नेताम के बेटे की करीब आधे घंटे की सामाजिक रस्म अदा करने के बाद जब अर्थी उठाई गई तो पूरा मोहल्ला रो पड़ा। कंधों पर अर्थी लिए परिवार के सदस्य खड़े रहे।

मां-बहन ने आरती के बाद शव की परिक्रमा पूरी की। पीछे-पीछे आंखों में आंसू लिए रिश्तेदार और पड़ोसी चल रहे थे। शव वाहन पर अर्थी रखे जाने तक मां का आंचल मानो बेटे से चिपका था। अर्थी के पीछे-पीछे मां भी कुछ दूर तक चली।

इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया। रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। चिता धधक रही है। भास्कर नेताम की चिता जल रही।

वहीं, भास्कर के साथी सेक्टर 4 सड़क 37 निवासी प्रतीक ठाकुर की चिता ठंडी हो चुकी है। डोंगरगढ़ स्थित पैतृक गांव पटपड़ में अंतिम संस्कार रविवार शाम को कर दिया गया।

सुबह 11 बजे से ही भास्कर की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए आदिवासी समाज के लोग, बीएसपी के सहकर्मी, मोहल्लेवासी आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। महिलाओं का बुरा हाल हो गया।

हर कोई चेहरा खोलकर देखने के लिए उमड़ पड़ा। हालात को संभालना मुश्किल होता जा रहा था। श्रमिक नेता डीवीएस रेड्डी ने परिवार को समझाया कि पोस्टमार्टम से शव आया है, इसलिए सावधानी बरती जाए। खुद कफन को खोलकर चेहरा दिखाए ताकि कफन हटाने में शव को नुकसान न होने पाए।

दही हांडी उत्सव से लौटते समय हुआ था हादसा

नंदिनी के दही हांडी उत्सव में शामिल होने के लिए भास्कर, प्रतीक अपने दोस्तों के साथ गए थे। शनिवार रात को लौटते समय नेहरू नगर सर्विस रोड पर हादसा हुआ।

स्कार्पियों को बीएसपी की महिला कर्मचारी के बेटे प्रतीक चल रहे थे। मौके पर ही प्रतीक ने दम तोड़ दिया था। जबकि भास्कर ने बीएम शाह हॉस्पिटल में रविवार दिन में दम तोड़ दिया था।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के इस्पात भवन के General Establishment में कार्यरत महिला कर्मचारी रुक्मिणी ठाकुर का बेटा प्रतीक ठाकुर अपने मामा की स्कार्पियों लेकर दोस्तों के साथ नंदिनी में दही हांडी कार्यक्रम में गया था। मामा ललित बीएसपी फायर ब्रिगेड में लीडिंग फायरमैन पद पर कार्यरत हैं। भास्कर के पिता एसपी 3 में कार्यरत हैं।

हादसे के समय फोन पर था तुषार

चौहान ग्रीन वैली में प्रतीक और भास्कर अपने साथी तुषार मानिक को छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में तुषार से फोन पर बातचीत चल रही थी। हादसे के समय अचानक से ब्रेक लगने से तुषार ने हड़कंप को सुना।

लगातार फोन लगाता रहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। थोड़ी देर बाद पुलिस ने फोन उठाया और जानकारी दी कि हादसा हो गया है। खबर लगते ही तुषार मौके पर पहुंचा और अपने दोस्तों को पूरी जानकारी दी।

होटल मैनेजमेंट का कोर्स किए है भास्कर

बीएसपी के एसपी-3 मैकेनिकल में कार्यरत सुनील नेताम का बेटा भास्कर होटल मैनेजमेंट का कोर्स किए है। रायपुर के होटल बेबी लॉन में काम करता है। हर दिन शाम 4 बजे वह रायपुर जाता था। शनिवार को घर से निकला था। लेकिन, सोमवार को शव पहुंचा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township की सड़क सुबह-सुबह खून से लाल, 4 मवेशियों की मौत, कई जख्मी, कर्मचारियों की मौत पर ही जागेगा नगर सेवा विभाग…?
Next: BSL BIDU: कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव ₹10,000 नहीं, अब चाहिए ₹1,00,000

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.