Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township की सड़क सुबह-सुबह खून से लाल, 4 मवेशियों की मौत, कई जख्मी, कर्मचारियों की मौत पर ही जागेगा नगर सेवा विभाग…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township की सड़क सुबह-सुबह खून से लाल, 4 मवेशियों की मौत, कई जख्मी, कर्मचारियों की मौत पर ही जागेगा नगर सेवा विभाग…?

Azmat ali 07/09/2026 (Last updated: 07/09/2026) 1 minute read
Bhilai Township Road Stained red with Blood Early in the Morning 4 Cattle Dead

मवेशियों की मौत पर अफसोस, टाउनशिप की लापरवाही पर सवाल। अधिकारी प्रमोशन की दौड़ में मस्त, टाउनशिप के हालात बदतर।

  • फॉरेस्ट एवेन्यू पर सोमवार सुबह हादसा हुआ है।
  • सीटू महासचिव टी. जोगा राव ने हालात को बिगड़ने से बचाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई टाउनशिप की सड़क सुबह-सुबह खून से लाल नज़र आई। फॉरेस्ट एवेन्यू पर सड़क 5 के सामने भयावह मंज़र सोमवार सुबह दिखा। रात में किसी अज्ञात मालवाहक की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। कई जख्मी हालत में थे।

सुबह ड्यूटी जाने के लिए बीएसपी कर्मचारी जब सड़क पर आए तो खतरनाक दृश्य देख रोंगटे खड़े हो गए। बीएसपी नगर सेवाएं विभाग को कोसते हुए साइड से ड्यूटी निकल रहे थे। पौने 6 बजे सीटू के महासचिव टी. जोगा राव भी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। माहौल बिगड़ने न पाए, इसके लिए उन्होंने तत्काल गाड़ी साइड लगाई। 112 पर फोन किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

पुलिस पहुंची और निगम के सहयोग से मवेशियों को हटाया। सड़क पर खून था। इससे गाड़ियां फिसलने की भी आशंका थी। इस मंजर के गवाह बने बीएसपी कर्मचारियों ने सारा ठीकरा नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों पर फोड़ दिया। मवेशियों की वजह से आयेदिन हो रहे हादसों की सूचना देने के बाद भी कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…

टीए बिल्डिंग में बैठे अधिकारी खुद तो कुछ करते नहीं है। सलाह देने पर भी जमीर नहीं जागता। सब प्रमोशन की रेस में खुद को सबसे आगे जताने में मस्त हैं। जमीन पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है। सड़क पर अंधेरा बसरा रहता है। मवेशियों को हटाने का कोई इंतजाम नहीं कर रहे। कई राहगीर चपेट में आ रहे और घायल होते जा रहे। अब तो मवेशियों की मौत भी शुरू हो गई है। भला हो, जोगा राव ने पुलिस को फोन कर हालात को संभाल लिया। अन्यथा गौ के नाम पर नई सियासत ही शुरू हो जाती।

ये खबर भी पढ़ें: Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…
Next: BSP के 2 कर्मचारियों के घर मातम: एक बेटे की चिता ठंडी, दूसरे की धधक रही, रुला गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.