Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 2-3 से आई अच्छी खबर, प्रोडक्शन रिकॉर्ड पर ईडी गदगद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 2-3 से आई अच्छी खबर, प्रोडक्शन रिकॉर्ड पर ईडी गदगद

Azmat ali 06/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Good News from Sinter Plant 2-3 ED impressed with Production Record (1)

सिंटर संयत्र दो और तीन ने मिलकर रचा नया दैनिक सर्वोत्तम सिंटर उत्पादन का कीर्तिमान। ईडी और सीजीएम इंचार्ज ने की तारीफ।

  • जल्द ही तमाम प्रयासों से दोनों सिंटर संयंत्र मिलकर दैनिक उत्पादन 30000 टन का लक्ष्य भी हासिल करने का दम भर रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बीएसपी के सिंटर संयत्र 2 और 3 ने मिलकर 28250 टन दैनिक सिंटर उत्पादन का नया कीर्तिमान रचा। इसके पूर्व 11 जनवरी 2024 को 28212 टन का पुराना कीर्तिमान बना था।

इस अद्भुत उपलब्धि की प्रशंसा राकेश कुमार, अधिशासी निदेशक तथा तापस दास गुप्ता मुख्य महा प्रबंधक (प्रभारी ) लौह ने प्रात: कालीन कॉन्फ्रेंस में सभी शामिल अधिकारियों के बीच की। इस उपलब्धि को हासिल करने में सहयोगी विभाग जैसे एलडीसीपी (LDCP), धमन भट्टी, OHP, कोक ओवन आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: BSP अफसरों संग DIC उतरे क्रिकेट के मैदान पर, ED फाइनेंस ने ईडी HR को थकाया, पढ़ें डिटेल

जानिए किस कारण रिकॉर्ड बना

पहले सिंटर में Calcined lime की गुणवत्ता तथा मात्रा में इजाफा। आयरन और फाईनस की भौतिक एवं रासायनिक गुणवत्ता में बढ़ोतरी। निकट भविष्य में आयरन ओर क्रशर लगने के बाद उससे क्रशिंग होकर जब आयरन और फाईनस मिलने लगेगा, तो सिंटर उत्पादन में और इजाफा होगा।

सिंटर में Calcined lime की विशिष्ट मात्रा 25 किलोग्राम प्रति टन सिंटर पहुचानें की भी कवायद जारी है। सिंटर संयत्र-2 में सेकेंडरी मिक्सिंग ड्रम में भाप का समायोजन तथा मशीन 1 और 2 में बेड पर एनीलिंग हूड द्वारा गर्म हवा डालने से भी सिंटर की उत्पादकता एवं उत्पादन में इजाफा होगा।

ये खबर भी पढ़ें: निर्वाचित इंटक महासचिव संजय साहू का निशाना अब यूनियन चुनाव, बकाया एरियर पर, पढ़ें क्या-क्या बोले…

यह उपलब्धि सिंटर संयंत्र 2 के विभागाध्यक्ष जगेन्द्र कुमार महाप्रबंधक (प्रभारी) एवं राहुल बिजुरकर (महाप्रबंधक) प्रभारी सिंटर संयंत्र-3 के नेतृत्व में हासिल हुई। इसमें उत्पादन समूह से एके बेडेकर महाप्रबंधक (उत्पादन) सिंटर संयत्र-3, एमएम अनीस महाप्रबंधक (उत्पादन) सिंटर संयत्र-2 ने भी अपना अहम योगदान दिया। इन सभी उपरोक्त प्रयासों से वह दिन दूर नहीं जब दोनों सिंटर संयंत्र मिलकर दैनिक उत्पादन 30000 टन का लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के भविष्य पर CMD अमरेंदु प्रकाश का बड़ा मैसेज, सफलता की यात्रा छोटी दूरी की दौड़ नहीं, है मैराथन
Next: Big News: भिलाई स्टील प्लांट में छंटनी, हादसे, पेमेंट पर ठेकेदार भड़के, डायरेक्टर इंचार्ज का होगा घेराव, बवाल की तैयारी

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.