Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP अफसरों संग DIC उतरे क्रिकेट के मैदान पर, ED फाइनेंस ने ईडी HR को थकाया, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP अफसरों संग DIC उतरे क्रिकेट के मैदान पर, ED फाइनेंस ने ईडी HR को थकाया, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 05/01/2026 (Last updated: 05/01/2026) 1 minute read
BSP DIC Cricket Tournament Begins Officers Association Officials Bowl and ED Bats

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष ने गेंदबाजी की। डीआइसी और ईडी बल्लेबाजी करते नजर आए।

  • DIC ने एसआरएस को कैच थमाया। 
  • एग्जीक्यूटिव क्रिकेट की शुरुआत सबसे पहले 1986 में हुई थी।
  • डीआईसी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लीग मैच 6 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा ने सेक्टर 1 स्टेडियम में गुब्बारा उड़ाकर औपचारिक शुभारंभ किया। इसी के साथ बीएसपी के अधिकारी क्रिकेट के मैदान में उतर चुके हैं।

सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव अंकुर मिश्र, सेफी नॉमिनी अखिलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू एवं रेमी थॉमस ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में बीएसपी के डीआइसी और ईडी पिच पर पहुंचे और बैटिंग और बाउलिंग करते नजर आए।

सबसे पहले बल्लेबाजी करने डीआइसी और ईडी एचआर मैदान पर उतरे। पहले गेंदबाजी करते हुए सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने तीसरी बॉल पर आउट किया। डीआइसी का कैच कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने लपक लिया। इसके बाद अंकुर मिश्र भी बाउलिंग करने उतरे और ईडी फाइनेंस ने चौके जड़ दिए। इसके बाद ईडी फाइनेंस के हाथ में बल्ला आया। सामने गेंदबाजी करने ईडी एचआर आए। ईडी फाइनेंस ने गेंदबाज को खूब थकाया। कोई आउट नहीं कर पाया।

निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (एफ एंड ए) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान), सीएमएलओ कमल भास्कर, जीएम मेडिकल शाहिद अहमद आदि समारोह में पहुंचे।

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

बीएसपी ओए एवं एससीएंडसीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि एग्जीक्यूटिव क्रिकेट की शुरुआत सबसे पहले 1986 में हुई थी। इंटर एलुमनी क्रिकेट की शुरुआत 1997 में हुई और इसका आयोजन जेईसी जबलपुर द्वारा किया गया था।

वहां से विजेता टीम खेल विभाग के सहयोग से आगामी वर्षों में टूर्नामेंट का आयोजन करती आ रही थी। पिछले पांच वर्षों से ओए-बीएसपी द्वारा सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

17 टीम और 256 खिलाड़ी

इस बार 17 टीमों के 256 खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेंगे। डीआईसी ट्रॉफी टूर्नामेंट के मैच 6 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे। महासचिव अंकुर मिश्रा ने आगे बताया कि इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट हेतु एक कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें जी पी सोनी को को-आर्डिनेटर बनाया गया है तथा राजूल कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सोनी एवं अलंकार भिवगड़े को सदस्य बनाया गया है।

इस प्रतियोगिता में निम्न टीमें शामिल

एनआईटी रायपुर, एनआईपीएम, आई एम ए, जीईसी जबलपुर, आईआईटी बी.एच.यू, आंध्र यूनिवर्सिटी, एनआईटी राउरकेला, बी आई टी सिंदरी, आईसीएआई/आईसीएमएआई, सी आई सी ए, जीईसी बिलासपुर, आईआईई, आरजीपीवी, आई आई एम एम, यू पी टी यू, वीआरसीई, आईआईएम।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेफ्टी सवालों में नहीं, संकल्प में, भिलाई स्टील प्लांट में प्लांट-लेवल सेफ्टी क्विज बना मिसाल
Next: Bhilai Steel Plant: हादसे को दावत दे रहे ओवर लोड ट्रक और Pig, बीएमएस नेता मिले सीजीएम से

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.