Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: OHS में रेगुलर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कुछ समय के लिए रुका, सेक्टर 9 जाएंगे ठेका मजदूर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: OHS में रेगुलर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कुछ समय के लिए रुका, सेक्टर 9 जाएंगे ठेका मजदूर

Azmat ali 14/08/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Health check-up of regular employees at OHS halted for some time

Bhilai Steel Plant: बीएसपी कर्मचारियों ने स्टील एम्प्लाइज यूनियन (इंटक) कार्यालय पहुंचकर अपनी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया।

  • संयंत्र भवन में ठेका श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किए जाने के बाद नियमित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण फिलहाल रोका गया है। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण संयंत्र भवन स्थित व्यावसायिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से किया जाता रहा है। इस स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से कर्मचारियों में होने वाली बीमारियों का समय रहते पता चल जाता था, जिससे उनका समय पर उपचार संभव हो पाता था।

बताया गया है कि प्रबंधन द्वारा संयंत्र भवन में ठेका श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किए जाने के बाद नियमित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण बंद कर दिया गया है। पूर्व में ठेका श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण निजी कंपनी के माध्यम से सेक्टर-9 में किया जाता था, लेकिन अब प्रबंधन द्वारा यह व्यवस्था स्वयं संचालित की जा रही है। इस दावे पर सूचनाजी.काम ने अस्पताल प्रबंधन से पक्ष लिया। जवाब आया कि ओएचएस बंद नहीं किया गया है। ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा। चेस्ट वार्ड में व्यवस्था बनाई जा रही है। काम चल रहा है। इसलिए सेक्टर 9 हॉॅस्पिटल में ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा। वहीं, अधिकारियों की भर्ती की वजह से डाक्टरों की टीम वहां बिजी थी। जल्द ही रेगुलर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण ओएचएस में शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD से मिला BSP OA, पेंशन, प्रमोशन, PRP संग खाली भूमि, भवन-मकानों के लीज-लाइसेंस पर बात

बता दें कि कम्प्युनिकेशन गैप की वजह से यूनियन को इस बात की खबर नहीं दी गई थी। नियमित कर्मचारी ओएचएस से वापस लौटाए जा रहे थे। स्वास्थ्य परीक्षण बंद किए जाने की खबर हर तरफ चल रही थी। कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्टील एम्प्लाइज यूनियन (इंटक) कार्यालय पहुंचकर अपनी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना था कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होने से गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में पता चल जाता है और समय रहते उपचार कराया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर: हादसे रोकने मजदूर भी तैयार, सेफ्टी का पूरा सामान मिला अबकी बार

कर्मचारियों ने मांग की है कि नियमित कर्मचारियों के लिए संयंत्र भवन स्थित व्यावसायिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा तत्काल पुनः शुरू की जाए। स्टील एम्प्लाइज यूनियन (इंटक) के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विषय है। इस मामले को लेकर जल्द ही उच्च प्रबंधन तथा डायरेक्टर, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल सेक्टर 9 से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनियन नियमित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण पुनः शुरू करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, ताकि कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के असिस्टेंट मैनेजर लापता, परिवार और अधिकारी तलाश में जुटे, वीआर-इस्तीफा हुआ था खारिज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई सेक्टर 10 में खुल रही सेलम स्टील प्लांट के बर्तनों की दुकान, ये है पता
Next: बोकारो टाउनशिप में हादसा, पानी टंकी टूटी, बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, बची जान, NBCC पर सवालिया निशान

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.