Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट अधिकारियों को बना रहा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का चैंपियन, यही देंगे डिपार्टमेंट में ट्रेनिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट अधिकारियों को बना रहा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का चैंपियन, यही देंगे डिपार्टमेंट में ट्रेनिंग

Azmat ali 19/07/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant is making officers a champion of digital transformation they will give training in the department (1)

कार्यपालकों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेन-एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और बेसिक डेटा एनालिटिक्स पर दिएए टिप्स।

भिलाई इस्पात संयंत्र में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन हेतु ‘एआई रेडीनेस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा डिजिटल युग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बीएमडीसी सेक्टर-7 में “स्मेल्टिंग चेंज: एआई रेडीनेस फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन” नामक एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यपालकों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेन-एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और बेसिक डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल से सुसज्जित करना है, ताकि कार्यस्थल पर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) समीर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन में डिजिटल तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता एवं उससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।
महाप्रबंधक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) एसके. श्रीवास्तव इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान करने एवं इसके मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने वक्तव्य में भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को दीर्घकालिक रूप से लाभान्वित करेंगे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाप्रबंधक (एचआर–एलएंडडी) सौरभ वार्ष्णेय, के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। उन्होंने इस अवसर पर जेन-एआई-बीएसपी गुगल स्पेस से भी प्रतिभागियों को अवगत करवाया, जो उन्हें निरंतर डिजिटल सहयोग और सीखने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का समन्वय और प्रशिक्षण का दायित्व सहायक प्रबंधक (एचआर–एलएंडडी) जोजन जोस ने निभाया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ प्रशिक्षण की विषयवस्तु साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में जागरूकता सत्रों के साथ-साथ एआई स्टूडियो, गामा.एआई, नोटबुक एलएम, तथा पाईथन आधारित पीवाई चार्म एवं गुगल कोलैब जैसे टूल्स पर व्यावहारिक अभ्यास शामिल किया गया है।

इस पहले संस्करण में बीएसपी के विभिन्न विभागों से कुल 19 कार्यपालकों ने सक्रिय प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का लक्ष्य प्रतिभागियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के चैंपियन के रूप में तैयार करना है, जो आगे चलकर अपने सहकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे तथा विभागीय टीमों में तकनीकी नवाचार और डिजिटल अपनाने को प्रोत्साहित करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने रचा उत्पादन इतिहास, बने रिकॉर्ड
Next: कर्मचारियों की मेहनत से राउरकेला स्टील प्लांट को ये फायदा, मैनेजमेंट से मिला गिफ्ट

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.