Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: नॉन वर्क्स ज़ोन में अब ये संभालेंगे सीटू की कमान, वेतन समझौता, एरियर संग लंबित मुद्दों पर तेज होगा संघर्ष
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: नॉन वर्क्स ज़ोन में अब ये संभालेंगे सीटू की कमान, वेतन समझौता, एरियर संग लंबित मुद्दों पर तेज होगा संघर्ष

Azmat ali 28/11/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant List of Non-Works Zone CITU Leaders Released Struggle to Intensify on Pending Issues Including Arrears

हमले तेज हुए हैं तो संघर्ष भी होगा तेज। श्रमिक नेताओं ने कहा-9 साल बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने वेतन समझौता पूर्ण नहीं किया है।

  • सीटू के नॉन वर्क्स जोन का जोनल सम्मेलन संपन्न।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू भिलाई के नॉन वर्क्स जोन का जोनल सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संतोष कुमार पुष्टि में किया। सम्मेलन में विशेष रूप से यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, डीवीएस रेड्डी महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी उपस्थित थे। सम्मेलन के शुरुआत में दिवंगत साथियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

नॉन वर्क्स जोन के संयोजक बने एलएन अग्रवाल एवं उप संयोजक आरके प्रसाद

नॉन वर्क्स जोन के जोनल सचिव एलएन अग्रवाल ने 3 वर्षों में किए गए कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिस पर साथियों ने चर्चा करने के बाद रिपोर्ट को पारित कर दिया। आगामी 3 वर्षों के लिए जोनल समिति हेतु नितिन कश्यप ने दस सदस्यों का प्रस्ताव रखा। जिसमें एलएन अग्रवाल, आरके प्रसाद, ओपी शर्मा, नितिन कश्यप, एमएल वर्मा, सुशील कुमार, मनीष यदु, बीआर बोरकर, पुरुषोत्तम रेड्डी रविशंकर दास शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant से रिटायर अधिकारियों की विदाई, BSP OA ने ग्रेच्युटी, EPS 95 Higher Pension पर ये बात बताई

ओपी शर्मा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित समिति को चुन लिया। उसके पश्चात संयोजक पद हेतु लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उप संयोजक पद हेतु के नाम का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित साथियों ने इन्हें भी सर्वसम्मति से चुन लिया। तत्पश्चात यूनियन के त्रय वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंने हेतु आर के प्रसाद, सुशील कुमार, रविशंकर दास एवं मनीष यदु को चुना गया।

हमले तेज हुए हैं तो संघर्ष भी होगा तेज

सम्मेलन के दौरान साथियों ने चर्चा करते हुए कहा कि 9 साल बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने वेतन समझौता पूर्ण नहीं किया है। ऊपर से चार श्रम कोड्स को थोप कर कर्मियों पर और बोझ बढ़ाने तथा गुलामी की दशा में पहुंचाने की तैयारी शुरू हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेफ्टी से खिलवाड़ पर भिलाई स्टील प्लांट के 2 GM सस्पेंड, महाप्रबंधक संग 4 अधिकारियों को मिला लेटर

किंतु प्रबंधन एवं देश के शासक वर्ग यह जान ले कि पहले 12 घंटा से 18 घंटा काम करवाने और मजदूरों का निर्मम शोषण करने की व्यवस्था थी, जिसके खिलाफ संघर्ष करके 8 घंटे के कार्य दिवस को हासिल किया गया। यदि फिर से 12 घंटे के कार्य दिवस करने एवं लड़ कर हासिल किए गए अधिकारों पर हमले होंगे तो अपने अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष भी तेज होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में हादसा न बाबा न: चलती गाड़ी मोबाइल हाथ लगाहु, त जिनगी ल गंवाहु…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant Burnpur: यूनिवर्सल सेक्शन मिल ने रचा इतिहास, अब होगा 16 अतिरिक्त हीट्स और घटेगी लागत
Next: HMS का कोयला मंत्री को पत्र: SAIL की तरह Coal India के कर्मचारियों-अधिकारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर करें 25 लाख

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.