Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant से रिटायर अधिकारियों की विदाई, BSP OA ने ग्रेच्युटी, EPS 95 Higher Pension पर ये बात बताई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant से रिटायर अधिकारियों की विदाई, BSP OA ने ग्रेच्युटी, EPS 95 Higher Pension पर ये बात बताई

Azmat ali 28/11/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Bids Farewell to Retired Officers BSP OA Shares Views on EPS 95 Higher Pension and Gratuity

भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर किया है।

  • ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान।

बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

इस कार्यमन में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य, अनु पी उपस्थित थे।

इन अधिकारियों को सम्मानित किया गया

इस सम्मान समारोह में सितम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए श्री संजय द्विवेदी, जीएम (पीपीएनसी), मुनीस्वामी वेंकटेश बाबू, जीएम (पीएलईएम), अरविंद गुप्ता, जीएम (प्रोजेक्ट्स), अशोक कुमार अग्रवाल, जीएम (स्टोर्स), अजय कुमार खानजोडे, एजीएम (पर्चेस), संजय कुमार सक्सेना, एजीएम (आरटीएनआरएस), राकेश कुमार शर्मा, एजीएम (आरएसएम), संजय कुमार श्रीवास्तव, एजीएम (राजहरा), अजय कुमार चौधरी, एजीएम (एमएंडएचएस) हुमन लाल मंडावी, एजीएम (एसपी-3), बीरेन्द्र कुमार पैकरा सीनियर मैनेजर (सीएमएम), प्रदीप तिवारी, मैनेजर (स्टोर्स), सुधीर संगवाई, डिप्टी मैनेजर (इंस्ट्रुमेंटेशन) का सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेफ्टी से खिलवाड़ पर भिलाई स्टील प्लांट के 2 GM सस्पेंड, महाप्रबंधक संग 4 अधिकारियों को मिला लेटर

अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है, उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में हादसा न बाबा न: चलती गाड़ी मोबाइल हाथ लगाहु, त जिनगी ल गंवाहु…

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

उन्होने बताया कि डीपीई के तीसरे पे-रिविजन की दिशानिर्देश के अनुरूप डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Steel Plant में सेफ्टी और कैंटीन कमेटी बनेगी, यूनियन से दूरी, योग्य कर्मचारियों को मौका

बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस

एनके बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।

सेफी चेयरमेन बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: नए लेबर कोड: 51 प्रतिशत वोट पाने पर ही मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा, BSP में ये हलचल

अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर कर दिया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर किया।

ओए महासचिव अंकुर मिश्र ने ये कहा…

समारोह के अंत में ओए महासचिव अंकुर मिश्रा सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, इन्ही अधिकारियों के मेहनत और कर्मठता के कारण ही भिलाई इस्पात संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव का मॉकड्रिल, जख्मी कर्मियों को उठाकर ले गए, पहुंचे DC-SP, भावी DIC

ओए के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि एमएआर शरीफ, प्रवीण मराठे, विरेन्द्र सिंह, अंकुर राठौर, एचएल सोनवानी, एम के गुलाटी, श्रवण कुमार शुक्ला, विकास सिन्हा, श्वेत कुमार मिश्रा, विनित वर्मा, थालेस कुमार सिन्हा, रोहित सांगवान, विवेक सिंह चौहान, एम. विजय कुमार, एस. के अग्रवाल, एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे। संचालन सुष्मिता पाटला ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेफ्टी से खिलवाड़ पर भिलाई स्टील प्लांट के 2 GM सस्पेंड, महाप्रबंधक संग 4 अधिकारियों को मिला लेटर
Next: Durgapur Steel Plant: लंबित वेतन समझौते के MOU में देरी और बकाया एरियर पर BMS उतरी सड़क पर

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.