Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: एआई-एमएल आधारित पावर सिस्टम सुरक्षा जुटे 60 से अधिक इंजीनियर्स
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: एआई-एमएल आधारित पावर सिस्टम सुरक्षा जुटे 60 से अधिक इंजीनियर्स

22/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: More than 60 engineers engaged in AI-ML based power system security

नॉलेज शेयरिंग पहलों और तकनीकी सत्र के माध्यम से सीखने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयोजन बीएसपी में होता है।

  • पावर सिस्टम की सुरक्षा के लिए, इंजीनियर और प्रोफेशनल्स आधुनिक समाधानों को अपनाने में स्वयं को आगे रहने की राह सुनिश्चित करते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) (Bhilai Steel Plant) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) रायपुर के सहयोग से एचआरडी-बिल्डिंग, बीटीआई, बीएसपी में “पावर सिस्टम सुरक्षा के लिए डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग” पर एक उद्योग-अकादमिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

इस सत्र का उद्देश्य पावर सिस्टम सुरक्षा में ए.आई./एम.एल. एल्गोरिदम के अनुप्रयोग के बारे में गहन जानकारी प्रदान करना था, जिसमें पारंपरिक तरीकों की तुलना में इनके लाभ और डिजिटल प्लेटफार्मों पर वास्तविक समय में इनका कार्यान्वयन करने में आने वाली चुनौतियों को उजागर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

पावर सिस्टम की विश्वसनीयता के बढ़ते महत्व को देखते हुए, इस सत्र में डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग की भूमिका को रेखांकित किया गया, जो फॉल्ट डिटेक्शन और सिस्टम सुरक्षा को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

कार्यक्रम में बीएसपी के पावर सिस्टम इंजीनियर, प्रोटेक्शन इंजीनियर, ऑटोमेशन इंजीनियर और पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल), एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल), छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) दुर्ग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) के प्रतिनिधियों सहित 60 से अधिक इंजीनियरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

इस दौरान एनआईटी रायपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर श्री सुभोजित घोष ने व्याख्यान दिया। उन्होंने क्लासिकल फॉल्ट प्रोटेक्शन विधियों की सीमाओं और एआई/एमएल तकनीकों से अधिक सटीकता और दक्षता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। प्रोफेसर घोष ने केस स्टडी, कार्यान्वयन चुनौतियों और रियल टाइम एप्लीकेशन पर चर्चा की, जिससे प्रतिभागियों को यह समझने में मदद मिली कि मशीन लर्निंग मॉडल, सटीक निर्णय लेने के लिए पोस्ट-फॉल्ट करंट और वोल्टेज तरंगों का विश्लेषण कैसे कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

इस कार्यक्रम में भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधन ने अपना दृष्टिकोण साझा किया, जिन्होंने औद्योगिक विद्युत् प्रणालियों में एआई/एमएल तकनीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य महाप्रबंधक (एएंडडी) रविशंकर ने कहा कि “हमारे कार्यबल को नवीनतम तकनीकी प्रगति के साथ अद्यतन रखने के लिए शिक्षाविदों और उद्योग के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है। व्यावहारिक अनुप्रयोगों में शोध-संचालित पद्धतियों को एकीकृत करके, हम अपनी पावर सिस्टम की निरंतर विश्वसनीयता सुनिश्चित कर सकते हैं।”

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी.के. कृष्णकुमार ने कहा, “पावर सुरक्षा में ए.आई. और एम.एल. के एकीकरण से दक्षता, विश्वसनीयता और सटीकता में वृद्धि होगी। एआई/एमएल-आधारित तकनीक बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेने, डाउनटाइम को कम करने और निर्बाध बिजली वितरण सुनिश्चित करने में सक्षम बनाती है।”

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

अपने सक्रिय प्रयासों से शिक्षाविदों और उद्योग प्रोफेशनल्स के बीच सहज बातचीत को सुगम बनाते हुए, महाप्रबंधक (एएंडडी) कामिनी गुप्ता और महाप्रबंधक (एएंडडी) सुभाष राठौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना समन्वयन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (एएंडडी) एमएस राणा द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

इस सत्र के माध्यम से पावर सिस्टम की सुरक्षा के लिए, इंजीनियर और प्रोफेशनल्स आधुनिक समाधानों को अपनाने में स्वयं को आगे रहने की राह सुनिश्चित करते हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र इस तरह की नॉलेज शेयरिंग पहलों और तकनीकी सत्र के माध्यम से सीखने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयोजन करता रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: सिंटर प्लांट 2 में बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन का बड़ा दांव
Next: Employees State Insurance Corporation: ईएसआई योजना की ताज़ा रिपोर्ट, दिसंबर 2024 में 17.01 लाख नए कर्मचारी रजिस्टर्ड

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.