Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 34 साल के कर्मी की मौत पर रहस्य, नहीं है 10 लाख का बीमा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 34 साल के कर्मी की मौत पर रहस्य, नहीं है 10 लाख का बीमा

17/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Mystery over the death of a 34 year old worker, there is no insurance of Rs 10 lakh

खुर्सीपार के बापूनगर निवासी विजय नायर कैंटीन में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1.50 बजे वह जमीन पर गिर गया और मौत हो गई।

  • बीएसपी के रेल मिल एलआरपी कैंटीन में 34 वर्षीय कर्मी विजय नायर जमी पर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant)  में कैंटीन कर्मी की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कार्य के दौरान मौत हुई है। इसको लेकर एक और राज खुल गया है। ठेका कंपनी के द्वारा मजदूर का 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा नहीं कराया गया था। इसलिए इस मामले में अब मजदूर के परिवार को को कोई आर्थिक रूप से मदद मिलना मुश्किल ही लग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,700 करोड़ और 2025-26 में 7,500 करोड़ के Capital Expenditure को मंजूरी

बीएसपी के रेल मिल एलआरपी कैंटीन में 34 वर्षीय कर्मी विजय नायर जमी पर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मेन मेडिकल पोस्ट पर डाक्टर भी किसी तरह की कोई जांच नहीं कर सके।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आमसभा 23 को, कर्मचारी, यूनियन चुनाव, पे-पॉकेट पर चर्चा

एम्बुलेंस से कर्मी को जब उतारकर अंदर ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का रहस्य खुल सकेगा। इससे पहले एक राज जरूर खुल गया है कि ठेकेदार ने कर्मी का 10 लाख रुपए का बीमा नहीं कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया में एपेक्स मेडिकल बोर्ड का जल्द हो गठन, सांसद चंद्रशेखर ने कोयला मंत्री को झकझोरा

जबकि सेल बीएसपी प्रबंधन (SAIL BSP Management) लगातार ठेकेदारों पर दबाव डाल रही है कि सभी का बीमा कराया जाए। लेकिन, कैंटीन संचालकों की सेहत पर प्रबंधन के आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि एक कर्मी की मौत तक हो गई, लेकिन बीमा नहीं कराया गया था। अब देखना यह है कि प्रबंधन इस तरह के रवैये पर क्या एक्शन लेगा या माफ कर देगा।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रामीण और कृषि मजदूर खुद को न समझें अकेला, पैसे की मदद ऐसे पाएं

खुर्सीपार के बापूनगर निवासी विजय नायर कैंटीन में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1.50 बजे वह जमीन पर गिर गया और मेन मेडिकल पोस्ट ले जाने तक मौत हो चुकी थी। मृतक कर्मी की शादी नहीं हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 का मामला सुप्रीम कोर्ट गया ही नहीं…! इसलिए सरकार का आया ऐसा जवाब

प्रबंधन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ये एक्सीडेंट केस नहीं है। इसलिए एक्सीडेंट केस में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ विजय नायर की फैमिली को मिलना मुश्किल है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 100 से ज्यादा Trainees उतरे खेल के मैदान में, पुरस्कारों की झड़ी

बता दें कि सीटू के सहायक महासचिव टी.जोगा राव ने मेन मेडिकल पोस्ट (Main Medical Post) में फोन कर एम्बुलेंस बुलाया था। राजा कैटरिंग ठेका कंपनी ने मृत कर्मचारी का ईएसआई और यूएएन नंबर गेट पास पर दर्ज कराया है, लेकिन 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा नहीं कराया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर में बीएसपी कार्मिक डालने जाएंगे वोट, कंपनी दे रही छुट्टी, सीजी सरकार का भी फरमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान के सीएम के हाथों भिलाई स्टील प्लांट को मिला अवॉर्ड, पढ़िए डिटेल
Next: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर: SMS-II & CCS ने ध्वस्त किया पुराना रिकॉर्ड

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.