Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान के सीएम के हाथों भिलाई स्टील प्लांट को मिला अवॉर्ड, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राजस्थान के सीएम के हाथों भिलाई स्टील प्लांट को मिला अवॉर्ड, पढ़िए डिटेल

17/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant gets award from Rajasthan CM, read details

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं अध्यक्ष (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग) अनिर्बान दासगुप्ता ने टीम को बधाई दी है।

  • मध्य क्षेत्र में कुल 57 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियां हैं।
  • वर्ष 2023-24 के लिए मध्य क्षेत्र का ‘नराकास राजभाषा सम्मान’ प्रथम पुरस्कार भिलाई-दुर्ग के नराकास को प्रदान किया गया है।
  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग को वर्ष 2023-24 के लिए मध्य क्षेत्र का ‘नराकास राजभाषा, सम्मान’ प्रथम पुरस्कार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) को राजभाषा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के हाथों ईडी एचआर पवन कुमार, जीएम पीआर अमूल्य प्रियदर्शी को पुरस्कार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर प्रदर्शनी एवं समारोह केन्द्र (जे.ई.सी.सी.) सीतापुरा, जयपुर, राजस्‍थान में आयोजित उत्‍तर-1, उत्‍तर-2 तथा मध्‍य एवं पश्चिम क्षेत्रों के ‘संयुक्‍त क्षेत्रीय राजभाषा सम्‍मेलन एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह’ में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग को वर्ष 2023-24 के लिए मध्य क्षेत्र का ‘नराकास राजभाषा, सम्मान’ प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

समारोह के मुख्य अतिथि भजन लाल शर्मा-मुख्यमंत्री, राजस्थान के करकमलों द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग की ओर से यह पुरस्कार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन, भिलाई इस्पात संयंत्र) पवन कुमार ने ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय ने महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन, जनसंपर्क एवं प्रभारी राजभाषा, भिलाई इस्पात संयंत्र) सौमिक डे को सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग, के रूप में सराहनीय कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

इस अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) की ओर से महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी एवं उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा देश भर के उपक्रमों, प्रतिष्ठानों एवं विभागों में समस्त कार्यालयीन कामकाज राजभाषा हिंदी में किया जाना सुनिश्चित करने तथा केन्द्र सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन हेतु पूरे भारत के विभिन्न नगरों में कुल 537 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का गठन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

मध्य क्षेत्र में कुल 57 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियां हैं, जिनमें से वर्ष 2023-24 के लिए मध्य क्षेत्र का ‘नराकास राजभाषा, सम्मान’ प्रथम पुरस्कार भिलाई-दुर्ग के नराकास को प्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

पुरस्कार प्राप्ति पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) एवं अध्यक्ष (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग) अनिर्बान दासगुप्ता ने बधाई दी है तथा इसे समिति के सभी सदस्य संस्थानों के हिंदी के प्रति अनुराग, समर्पण, राजभाषा नीति का अनुपालन एवं हिंदी में समस्त कार्यालयीन कार्य करने की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,700 करोड़ और 2025-26 में 7,500 करोड़ के Capital Expenditure को मंजूरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL-VISL: भद्रावति स्टील प्लांट के लिए अच्छी खबर, मिलेगा Revival Package, चेयरमैन से मिला एसोसिएशन
Next: Bhilai Steel Plant: 34 साल के कर्मी की मौत पर रहस्य, नहीं है 10 लाख का बीमा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.