Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर में बीएसपी कार्मिक डालने जाएंगे वोट, कंपनी दे रही छुट्टी, सीजी सरकार का भी फरमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर में बीएसपी कार्मिक डालने जाएंगे वोट, कंपनी दे रही छुट्टी, सीजी सरकार का भी फरमान

10/02/2025 1 minute read
Chhattisgarh Municipal Bodies-Panchayats Election: BSP personnel will go to vote in Durg, Balod, Bilaspur and Kanker, company is giving leave, order of CG government also

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तारीख तय है। मतदान के दिन छुट्टी घोषित की गई है। नगरपालिकाओं के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकारक श्रम विभाग के साथ ही सेल के भिलाई स्टील प्लांट ने भी सर्कुलर जारी कर दिया है। नगरीय निकाय/नगर पंचायत चुनाव के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय/पंचायत के चुनाव चार चरणों में क्रमशः 11.02.2025 (मंगलवार), 17.02.2025 (सोमवार), 20.02.2025 (गुरुवार) और 23.02.2025 (रविवार) को दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कार्मिक (प्रशिक्षु सहित) जो चुनाव क्षेत्र के मतदाता हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के लिए घोषित चुनाव तिथि अर्थात 11.02.2025 (मंगलवार), 17.02.2025 (सोमवार), 20.02.2025 (गुरुवार), 23.02.2025 (रविवार) को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा निम्नानुसार दी जाएगी। 1. 'ए' और 'जी' शिफ्ट के कार्मिक को वोट डालने के लिए उनके संबंधित शिफ्ट/अनुभागीय प्रभारियों द्वारा दो घंटे की छुट्टी दी जाएगी। 2. 'बी' और 'सी' शिफ्ट के कार्मिक ड्यूटी पर आने से पहले अपना वोट डाल सकते हैं। 3. संबंधित शिफ्ट/अनुभाग प्रभारी मतदान तिथि के लिए उपस्थिति प्रमाणीकरण से पहले मतदान का प्रमाण मांग सकते हैं। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के लेटर में ये है… मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश में उल्लेखित प्रावधान अनुसार नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत उन श्रमिक/कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात 11 फरवरी 2025, 17 फरवरी 2025, 20 फरवरी 2025 एवं 23 फरवरी 2025 को राज्य शासन एतद्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किये जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिक अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी/आकस्मिक श्रमिक हो, उनको प्रदान किया जाएगा।

  • प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे की छुट्टी मिलेगी।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तारीख तय है। मतदान के दिन छुट्टी घोषित की गई है। नगरपालिकाओं के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकारक श्रम विभाग के साथ ही सेल के भिलाई स्टील प्लांट ने भी सर्कुलर जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: खिलाड़ियों को 12 से 20 हजार तक आजीवन पेंशन, 10 लाख तक आर्थिक मदद भी

नगरीय निकाय/नगर पंचायत चुनाव के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय/पंचायत के चुनाव चार चरणों में क्रमशः 11.02.2025 (मंगलवार), 17.02.2025 (सोमवार), 20.02.2025 (गुरुवार) और 23.02.2025 (रविवार) को दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का लोकसभा में ईपीएफओ पोर्टल पर बड़ा जवाब

भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कार्मिक (प्रशिक्षु सहित) जो चुनाव क्षेत्र के मतदाता हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के लिए घोषित चुनाव तिथि अर्थात 11.02.2025 (मंगलवार), 17.02.2025 (सोमवार), 20.02.2025 (गुरुवार), 23.02.2025 (रविवार) को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा निम्नानुसार दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन योजना: व्यापारियों और स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए 55 से 200 तक अंशदान, 3000 मिलेगी पेंशन

1. ‘ए’ और ‘जी’ शिफ्ट के कार्मिक को वोट डालने के लिए उनके संबंधित शिफ्ट/अनुभागीय प्रभारियों द्वारा दो घंटे की छुट्टी दी जाएगी।
2. ‘बी’ और ‘सी’ शिफ्ट के कार्मिक ड्यूटी पर आने से पहले अपना वोट डाल सकते हैं।
3. संबंधित शिफ्ट/अनुभाग प्रभारी मतदान तिथि के लिए उपस्थिति प्रमाणीकरण से पहले मतदान का प्रमाण मांग सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, मोदी सरकार का न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के लेटर में ये है…

मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश में उल्लेखित प्रावधान अनुसार नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत उन श्रमिक/कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात 11 फरवरी 2025, 17 फरवरी 2025, 20 फरवरी 2025 एवं 23 फरवरी 2025 को राज्य शासन एतद्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूमिका, मोदी सरकार और सोशल मीडिया

साथ ही ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किये जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।

मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिक अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी/आकस्मिक श्रमिक हो, उनको प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र: 138 ठेका मजदूर के बच्चों को प्रोत्साहन प्रतिभा सम्मान, मिला 10 हजार तक
Next: भिलाई स्टील प्लांट: एथिकल स्टील का नारा, सीटू ने ये भी जोड़ा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.