Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: खुली संगीत और नृत्य प्रतियोगिता शुरू, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खुली संगीत और नृत्य प्रतियोगिता शुरू, पढ़िए डिटेल

17/12/2024 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Open music and dance competition begins, read details

4 दिवसीय प्रतियोगिता में कर्नाटक, हिन्दुस्तानी, लोक गायन, एकल नृत्य, तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य तथा खुली वर्ग समूह में नृत्य स्पर्धा।

  • संगीत प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा नृत्य प्रतियोगिता शाम 03:00 बजे से शुरू हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित “खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता” का उद्घाटन मंगलवार को महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) विजय कुमार ने किया। महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में कलाकारों का जमावड़ा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) सहीराम जाखड़ सहित सहायक प्रबंधक अभिजीत भौमिक व डेनिस क्रिष्टी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

कलामंदिर में आयोजित इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में कर्नाटक (सुगम, शास्त्रीय गायन), हिन्दुस्तानी (सुगम, शास्त्रीय गायन), लोक गायन, एकल नृत्य (भरतनाट्यम, कुचिपूड़ी, कथक, ओड़िसी), हिन्दुस्तानी वाद्य (तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य) तथा खुली वर्ग समूह में नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

दोनों आयु समूह (6 से 12 वर्ष एवं 13 से 18 वर्ष) में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दी। इस प्रतियोगिता में पीटी उल्लास कुमार, स्मिता नायर तथा आर राजेश ने निर्णायकगण की भूमिका निभाई। संगीत प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा नृत्य प्रतियोगिता शाम 03:00 बजे से शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन ने किया। प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक प्रभंजय चतुर्वेदी हैं। प्रतियोगिता में दुष्यंत हरमुख, सरजीत चक्रवर्ती, रणमीत सिंह तथा ओंकार ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के साथ साथ संयंत्र के अन्य विभागों के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 20 दिसम्बर 2024 को शाम 5:00 बजे कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में कलामंदिर में होगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension Day: एनपीएस खत्म कर सभी को मिले ओपीएस
Next: EPS 95 Higher Pension: भिलाई में बीएमएस की कार्यशाला, CBT ट्रस्टी और EPFO अधिकारी देंगे सवालों का जवाब, आप भी आइए

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.