Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: SEWA का मेवा खाने के लिए बैकडोर से इंट्री का दबाव, कारपोरेट आफिस तक शिकायत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SEWA का मेवा खाने के लिए बैकडोर से इंट्री का दबाव, कारपोरेट आफिस तक शिकायत

11/04/2025 (Last updated: 11/04/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Pressure to make SEWA members through backdoor, allegations, complaint reaches corporate office

लिखित शिकायत सेल कारपोरेट आफिस और बीएसपी उच्च प्रबंधन से की है। पर्सनल विभाग को लपेटे में लिया गया है।

  • चेतावनी-नियम विरुद्ध कार्य किया गया तो भिलाई का माहौल शांत नहीं रहेगा। सेवा को किसी तरह से भी वसूली का गढ़ नहीं बनने देंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारियों और अधिकारियों की संस्था स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन-सेवा (Steel Employees Welfare Association-SEWA) को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को लाइसेंस पर मकान, कीजिए आवेदन, पढ़ें प्रक्रिया

बैकडोर से प्रतिनिधियों की इंट्री का दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बीएसपी की यूनियनों ने इसकी लिखित शिकायत सेल कारपोरेट आफिस और बीएसपी उच्च प्रबंधन से की है। पर्सनल विभाग को लपेटे में लेते हुए यूनियनो ने खुली धमकी दे दी है कि अगर, किसी को सेवा में लेने-देने के सहारे घुसाया गया तो हंगामा होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने जानवरों के लिए लगाया कूलर-पंखा, ठंडा-ठंडा-कूल-कूल

साल 2018 से बड़ा हंगामा होगा। तत्कालीन सीजीएम पर्सनल एके पंडा को घेर लिया गया था। राजेंद्र परगनिहा ने मंच पर बवाल काटा था। बीएसपी की ज्यादातर यूनियनों ने एकजुटता दिखाई थी। नवंबर में चुनाव कराने की बात कही गई थी। लेकिन, आज तक चुनाव नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में बड़ी घटना: ब्लास्ट फर्नेस 7 के जले ट्यूअर्स और कूलर, प्रोडक्शन ठप, सेक्टर 9 हॉस्पिटल-टाउनशिप रहा अंधेरे में

इसी को लेकर प्रबंधन को ब्लैक मेल किया जा रहा है कि राज्य में हमारी सरकार है। अगर, हमारे 3 सदस्यों को सेवा का सदस्य नहीं बनाया गया तो बीएसपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी जाएगी। ब्लास्ट फर्नेस, पर्सनल और टीएंडडी जोन के सेवा प्रतिनिधि रिटायर हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: स्कूली बच्चों को मिलेगा बोतल बंद दूध, एमओयू का नवीनीकरण

बीएसपी और सेल प्रबंधन (BSP and SAIL Management) से शिकायत करने वाले श्रमिक नेताओं ने सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.Com) को बताया कि बीएमएस की मान्यता समाप्त हो चुकी है। बावजूद, एक गुट के नेता प्रबंधन पर दबाव डाल रहे हैं कि उनकी यूनियन के 3 प्रतिनिधियों को सेवा में शामिल किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

श्रमिक नेता क मुताबिक बीएसपी में सेवा 10 जोन में विभाजित है। 3 जोन के प्रतिनिधि रिटायर हो चुके हैं। पर्दे के पीछे प्रबंधन से मांग हो रही है कि यूनियन के नेताओं का नाम जोड़ दीजिए। नियम यह है कि जनरल बॉडी मीटिंग बुलाकर ही फैसला लिया जाता है। जबकि यूनियन की मान्यता काल समाप्त हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

बैक डोर से इंट्री को लेकर बड़े लेनदेन के एंगल भी देखे जा रहे हैं। सीपीएफ ट्रस्ट में भी पैसे का ही मामला सामने अया था। इसको लेकर यूनियन में गुटबाजी पैदा हुई। फिलहाल, यूनियन नेताओं ने बीएमएस और बीएसपी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर, नियम विरुद्ध कार्य किया गया तो भिलाई का माहौल शांत नहीं रहेगा। सेवा को किसी तरह से भी वसूली का गढ़ नहीं बनने देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनभोगी खुद को निष्क्रिय पेंशन प्राप्तकर्ता के रूप में नहीं, सक्रिय राष्ट्र-निर्माता के रूप में देखें
Next: एचसीएम सिस्टम को कर्मचारी-अनुकूल बनाने की मांग, परेशान हो रहे BSL कर्मी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.