Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशनभोगी खुद को निष्क्रिय पेंशन प्राप्तकर्ता के रूप में नहीं, सक्रिय राष्ट्र-निर्माता के रूप में देखें
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशनभोगी खुद को निष्क्रिय पेंशन प्राप्तकर्ता के रूप में नहीं, सक्रिय राष्ट्र-निर्माता के रूप में देखें

11/04/2025 1 minute read
Pensioners should see themselves as active nation-builders and not as passive pension recipients

डिजिटल सुधार, सशक्त सेवानिवृत्त व्यनक्ति और 2047 के लिए विजन: गुवाहाटी के पीआरसी और बैंकर्स कार्यशाला के मुख्य अंश

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा-सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो जाने का आशय नागरिक के रूप में सेवानिवृत्त होना नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। देश के लाखों पेंशनभोगियो के लिए डिजिटल सुधार, सशक्त सेवानिवृत्त व्यक्ति और 2047 के लिए विजन पर बड़ा मंथन किया गया। केंद्र पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Pension Minister Dr. Jitendra Singh) ने संबोधित किया। सेवानिवृत्त अधिकारियों से विकासशील भारत में योगदानकर्ता और भागीदार बनने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: NMDC के कर्मचारियों-अधिकारियों के ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म कैंसिल

केंद्रीय मंत्री ने कहा-“सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो जाने का आशय नागरिक के रूप में सेवानिवृत्त होना नहीं है” यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक संदेश में कही, जो सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच रहे सैकड़ों अधिकारियों के साथ भावनात्‍मक रूप से गहराई से जुड़ गयी।

ये खबर भी पढ़ें: भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय पेंशन अनुसंधान सम्मेलन 2025: जुटे विश्व बैंक और दुनियाभर के एक्सपर्ट, NPS-UPS पर ये दावा

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान और पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच रहे सैकड़ों अधिकारियों को एक संदेश में कही, जो उनके साथ भावनात्‍मक रूप से गहराई से जुड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: बीड़ी, सिनेमा, गैर-कोयला खदान श्रमिकों के 92,000 से अधिक बच्चों को 32 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति

56वीं सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श (पीआरसी) कार्यशाला और 9वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय समाज द्वारा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को देखने के तरीके में आमूलचूल परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: पॉवर ऑफ अटॉर्नी से फर्जीवाड़ा, मुख्तारनामा का गलत इस्तेमाल, एडवाइजरी जारी

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 60 साल की उम्र में कई अधिकारी अपनी ऊर्जा और विशेषज्ञता के शिखर पर होते हैं। उन्होंने कहा, “इसलिए हम उन्हें राष्ट्र निर्माण के कार्य में शामिल करना चाहते हैं और उनके अनुभवों का उपयोग करना चाहते हैं। जैसा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, हर नागरिक को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना होगा ।”

ये खबर भी पढ़ें: बाल विवाह करने, कराने वाले और बाराती जाएंगे 2 साल के लिए जेल, टीम गठित, हेल्पलाइन नंबर जारी

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) (Department of Pension and Pensioners Welfare (DOPPW)) द्वारा असम सरकार के सहयोग से असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में पेंशन सुधार, डिजिटल जीवन प्रमाणन, सीजीएचएस सुविधाओं, वित्तीय नियोजन और भविष्य पोर्टल तथा एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल जैसे नवाचारों के बारे में सिलसिलेवार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रक्रियात्मक ज्ञान और व्यक्तिगत सशक्तिकरण दोनों के संदर्भ में सहज बदलाव के लिए तैयार करना था।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: मोदी सरकार टस से मस नहीं, पेंशनभोगी कलेक्टर को थमा रहे मांग पत्र, जाएगा PMO

उन्होंने कहा, “आज, डिजिटल पीपीओ, भविष्य जैसे एकीकृत पेंशन पोर्टल और फेस ऑथेंटिकेशन उपकरणों के साथ, हमने प्रक्रियात्मक देरी और उत्पीड़न को समाप्त कर दिया है।” उन्होंने सचिव वी. श्रीनिवास के अधीन पेंशन विभाग की भूमिका की सराहना करते हुए बताया कि कैसे भारतीय डिजिटल पेंशन प्रथाओं का अब मालदीव, मंगोलिया और बांग्लादेश जैसे देश भी अनुकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी), सीपीजीआरएएमएस और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी पहलों की सफलता इस बात के उदाहरण हैं कि प्रौद्योगिकी किस प्रकार शासन में गरिमा और दक्षता ला सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ, EPS 95 पेंशन और मोदी सरकार, आगे क्या?

अपनी बात समाप्‍त करते हुए मंत्री ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों से आग्रह किया कि वे खुद को निष्क्रिय पेंशन प्राप्तकर्ता के रूप में न देखें, बल्कि सक्रिय राष्ट्र-निर्माता के रूप में देखें। उन्होंने कहा, “आप नागरिक के रूप में नहीं, बल्कि सरकारी अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आपका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।”

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब

दिन भर चले इस कार्यक्रम को सचिव, डीओपीपीडब्‍ल्‍यू वी. श्रीनिवास, संयुक्त सचिव ध्रुबज्योति सेनगुप्ता ने संबोधित किया तथा एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक श्री शमशेर सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री रोली सिंह, बीएसएफ के आईजी संजय गौड़ तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव सहित प्रमुख हितधारकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: ईपीएफओ के उमंग ऐप, आधार चेहरा प्रमाणीकरण, यूएएन, डिजिटल सेवा, जीवन प्रमाण पत्र पर गुड न्यूज

भारत द्वारा 2047 तक स्वयं को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखने की परिकल्‍पना किए जाने के साथ, डॉ. जितेन्द्र सिंह की टिप्पणियों ने समय रहते याद दिलाया कि ज्ञान, समर्पण और सार्वजनिक सेवा कभी समाप्त नहीं होते – वे विकसित होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employee Wedding Gift Scheme: कर्मचारियों-अधिकारियों की शादी पर भिलाई स्टील प्लांट देगा ये खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA की मेहनत लाई रंग, रिटायर्ड अफसरों को EQ-1 C 3 टाइप मकान मिलेगा लाइसेंस पर, एक और डिमांड
Next: भिलाई स्टील प्लांट: SEWA का मेवा खाने के लिए बैकडोर से इंट्री का दबाव, कारपोरेट आफिस तक शिकायत

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.