Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: क्वालिटी सर्किल टीम ने श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, हर दिन बचा रहे 50 परिवार जितना पानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: क्वालिटी सर्किल टीम ने श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, हर दिन बचा रहे 50 परिवार जितना पानी

23/12/2024 (Last updated: 23/12/2024) 1 minute read
Shaurya Quality Circle team of Coke Oven and Coal Chemical Department of Bhilai Steel Plant won gold in Sri Lanka (1)

टीम की इनोवेटिव सोच से हुई पानी की बचत से हर दिन पचास परिवारों को जल की आपूर्ति की जा सकती हैं। प्रबंधन ने भी तारीफ की।

कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन विभाग के सभागार में श्रीलंका से वापस आने के बाद टीम ने प्रस्तुतिकरण किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रीलंका में 10 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी कन्वेंशन में दक्षिण पूर्व एशिया के 55 देशों ने प्रतिभागिता की थी। जिसमें भारत से भी कई मुख्य कंपनियों ने भी अपने इनोवेटिव सोच को प्रदर्शित किया था।

भारत की मुख्य इस्पात उत्पादक कंपनी सेल से भी 6 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। सेल की ध्वज वाहक इकाई भिलाई इस्पात से कोक ओवन एवं कोल कैमिकल विभाग की शौर्य क्वालिटी सर्किल टीम ने बीएसपी का प्रतिनिधित्व किया था।

टीम के मेंटर मुख्य महा प्रबंधक तुलाराम बेहरा कोक ओवन, कॉर्डिनेटर पी शशिकांत महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट अप्रूवर तुषार मुखर्जी महाप्रबंधक, फैसिलिटेटर चेतन अशोक फुटाने प्रबंधक, लीडर शिव शंकर तिवारी, मेंबर अनुज मिश्रा, संतोष मुंडा, राहुल रंजन एवं विनय पांडे है।

इनोवेटिव सोच से पानी की बचत, हर दिन पचास परिवारों को जल की आपूर्ति की जा सकती हैं

कोक ओवन में पुसिंग की प्रक्रिया के दौरान जो हॉट इस्पिलेज कोक चैन कन्वेयर में गिरता है उसे बैटरी के एक छोर में लगे पानी के पाइप लाइन द्वारा बुझाया जाता था, इस पाइप लाइन से पानी का निरंतर बहाव होने से एक दिन में 46000 लीटर पानी की खपत होती थी।

जो अब घट कर 6000 लीटर हो गई है। टीम ने बताया “जल है तो कल है” इस लोकोक्ति को ही चरितार्थ करते हुए उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। जो चालीस हजार लीटर पानी की बचत हुई है, उससे 50 परिवारों की जल की आपूर्ति हर दिन की जा सकती है। साथ ही इस इनोवेशन से कार्यक्षेत्र में सेफ्टी बढ़ी है, जल भराव की समस्या से निजात मिली है, कर्मचारियों का काम कम हुआ है।

व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग का रहा मुख्य योगदान

भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा हर वर्ष संयंत्र में इनोवेटिव कार्य करने वाली टीमों की विभिन्न श्रेणियो सयंत्र स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाती है, जैसे क्वालिटी सर्किल, 5-S, लीन क्वालिटी सर्किल फिर इनमें से टीमों को विभिन्न चैप्टर्स में भेजा जाता है, चैप्टर के रिजल्ट के आधार पर टीमों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा जाता है।

जो कि QCFI द्वारा आयोजित की जाती है, विगत वर्ष यह प्रतियोगिता नागपुर में आयोजित हुई थी जिसमें शौर्य टीम ने प्रथम स्थान की प्राप्ति हुई थी। जिस आधार पर उन्हें श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा गया था। टीम ने व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग के महाप्रबंधक श्री मनोज दुबे जी का विशेष आभार प्रकट किया जिनका विशेष सहयोग और गाइडेंस रहा।

कार्यपालक निदेशक ने टीम के इस इनोवेटिव सोच एवं अवॉर्ड के लिए बधाई दी

कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन विभाग के सभागार में श्रीलंका से वापस आने के बाद टीम ने प्रस्तुतिकरण किया। सभागार में कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक कोक ओवन तुलाराम बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (HRLD) निशा सोनी, व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग के सभी अधिकारी गण उपस्थित थे।

सभी ने टीम के प्रस्तुतीकरण को देख कर उन्हें बधाई दी। साथ ही टीम ने प्रबंधन का आभार प्रकट किया। उन्हें ये मौका देने के लिए, टीम ने अपना अनुभव भी शेयर किया साथ ही उनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी एवं आत्मविश्वास बढ़ने से काफी खुशी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: कर्मचारियों की पत्नियों ने भी संभाला मोर्चा, कहा-हम भी हैं तैयार
Next: नेहरू पुरस्कार: SAIL BSP के 572 कर्मचारियों-अधिकारियों पर पुरस्कारों की बारिश, 10 हजार तक है रकम, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.