Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, ये है बेस्ट प्रोडक्शन डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, ये है बेस्ट प्रोडक्शन डिटेल

Azmat ali 05/05/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Sets New Record in April

ब्लास्ट फर्नेस-5 ने 2,73,186 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया। SMS-2 ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

  • कोक ओवन बैटरी-6 में 363 ओवन पुशिंग प्रतिदिन, सिन्‍टर प्लांट-I से 1,27,235 टन, सिन्‍टर प्लांट-II से 1,70,790 टन उत्पादन।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) ने अप्रैल माह में उत्पादन के कई प्रमुख क्षेत्रों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। यह उपलब्धि प्लांट की परिचालन दक्षता और क्षमता के बेहतर उपयोग को दर्शाती है।

प्लांट के सिन्‍टर प्लांट-III ने अप्रैल में 3,13,234 टन सिन्‍टर का उत्पादन किया, जिससे कुल सिन्‍टर उत्पादन 6,11,259 टन तक पहुंच गया, जो अप्रैल का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। इसी तरह ब्लास्ट फर्नेस-5 (BF-5) ने 2,73,186 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया।

स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,18,925 टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया, जबकि दोनों स्टील मेल्टिंग शॉप्स से कुल उत्पादन 3,43,365 टन रहा। फिनिशिंग मिल्स में न्यू प्लेट मिल ने 88,203 टन प्लेट्स का रोलिंग किया, वहीं हॉट स्ट्रिप मिल-2 (HSM-2) से एचआर कॉइल्स का कुल उत्पादन 2,30,831 टन रहा। दोनों ही अप्रैल के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं।

इसके अलावा, एचएसएम-2 के शीट शियरिंग लाइन (SSL) से एचआर प्लेट का उत्पादन 26,686 टन रहा, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। अप्रैल में कुल बिक्री योग्य स्टील (Saleable Steel) भी 3,61,801 टन के पार पहुंच गया।

यह शानदार प्रदर्शन आरएसपी की निरंतर उत्पादकता, दक्षता और कुशल कार्यबल के साथ रणनीतिक प्रयासों का परिणाम है। प्लांट ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को भी पूरा किया, जिनमें कोक ओवन बैटरी-6 में 363 ओवन पुशिंग प्रतिदिन, सिन्‍टर प्लांट-I से 1,27,235 टन, सिन्‍टर प्लांट-II से 1,70,790 टन उत्पादन शामिल है।

साथ ही एचएसएम-2 से बिक्री के लिए 1,89,205 टन एचआर कॉइल्स और 5,019 टन ईआरडब्ल्यू पाइप्स का उत्पादन भी किया गया। यह उपलब्धि राउरकेला स्टील प्लांट की नवाचार, दक्षता और सेल के उत्पादन लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL SRU BHILAI: बीएसपी के SMS 2 में स्टील लैडल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ 151 हीट लाइफ
Next: Bhilai Steel Plant: अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों को एससी-एसटी एसोसिएशन ने दी विदाई

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.