Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट की टीमों ने जीता प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड 2022
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीमों ने जीता प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड 2022

13/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-teams-won-the-Productivity-Excellence-Award-2022
  • बीएसपी के कोक ओवन की टीम को 5 स्टार प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड तथा ब्लास्ट फर्नेस की टीम को 4 स्टार प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र की दो टीमों ने भुवनेश्वर में ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल द्वारा आयोजित प्रोडक्टिविटी एग्रीन ग्रोथ एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से धूम मचाई है। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल मैरीऑन जनपथ में आयोजित किया गया। इसमें देश भर की प्रतिष्ठित कंपनियों की टीमों ने शिरकत की।

ये खबर भी पढ़ें:  हिर्री डोलोमाइट खदान में लोक कला महोत्सव, आधी रात तक सजी महफिल

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी की दोनों टीमों को प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता के तहत बीएसपी के कोक ओवन की टीम को 5 स्टार प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड तथा ब्लास्ट फर्नेस की टीम को 4 स्टार प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विदित हो कि बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के महाप्रबंधक मनोज दुबे के मार्गदर्शन में कोक ओवन एवं ब्लास्ट फर्नेस की टीमों ने ऑनलाइन आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने तकनीकी पेपर प्रस्तुत किए।

ये खबर भी पढ़ें:   चंडीगढ़-लखनऊ के तर्ज पर SAIL BSP के सेक्टर-9 हॉस्पिटल को बनाएं PGI, इसी में Bhilai की भलाई

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक तरुण कनरार के नेतृत्व में कोक ओवन की टीम मे शामिल वरिष्ठ प्रबंधक सीओ एंड सीसीडी शशिकांत देव और विभाग के उप प्रबंधक चेतन अशोक फुटाने और ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक एस टोकदार के नेतृत्व में ब्लास्ट फर्नेस टीम में शामिल दोनों उप महाप्रबंधक नवीन कुमार तिवारी और मनीष कुमार तिवारी ने अपने अपने तकनीकी प्रस्तुतियों से निर्णयाकों को प्रभावित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL डाक्टर की पत्नी प्रेरणा मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता से दो खिताब लेकर लौटीं, CM भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

दोनों टीमों ने अपने-अपने विभाग में उत्पादकता बढ़ाने हेतु क्रियान्वित प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण दिया। इन दोनों टीमों के प्रस्तुतीकरण को भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। बीएसपी टीमों की इस उपलब्धि हेतु विभाग प्रबंधन ने बधाई दी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हिर्री डोलोमाइट खदान में लोक कला महोत्सव, आधी रात तक सजी महफिल
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी की बदबू करें दूर, जनता अब हो रही मजबूर

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.