Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 3 लाइसेंसी आवास कब्जेदारों से खाली, सेक्टर 8 में दलाल वसूल रहा मकान का किराया, केस अब थाने में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 3 लाइसेंसी आवास कब्जेदारों से खाली, सेक्टर 8 में दलाल वसूल रहा मकान का किराया, केस अब थाने में

04/06/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Three licensed houses vacated from encroachers, broker collecting house rent in Sector 8, case now in police station

मकान को कब्जेदारों से खाली कराकर मेंटेनेंस ऑफिस/आवंटितों को सौंप दिया गया। कुछ कब्जेदारों को नोटिस दिया गया है।

  • सेक्टर 8 में एक दलाल द्वारा बीएसपी आवास को किराया में देकर ऑन लाइन किराया वसूली की जा रही थी, इसकी शिकायत संबंधित थाने में किया गया हैl

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात सयंत्र (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने कब्जेदारों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। बुधवार को भिलाई टाउनशिप में 3 मकानों को कब्जामुक्त कराया गया। सेक्टर 7 के क्वार्टर 2c सड़क 34, 6E/09/6 और 3A/37/6 से कब्जेदारों को खदेड़ा गया।

ये आवास लाइसेंस पर अलॉट किया गया है। आवास 2C/34/7 भागलाल मिर्रे, 3A/37/06 देवन कुमार यादव तथा आवास 6E/09/06 पंकज कुमार को लाइसेंस पर आवंटित है। मकान को कब्जेदारों से खाली कराकर मेंटेनेंस ऑफिस/आवंटितों को सौंप दिया गया। कुछ परिसरों के निवासियों को तुरंत खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।

बीएसपी प्रबंधन ने जनता से अपील किया है कि बीएसपी अपने आवासों को किराए पर नहीं देता है और आवंटियों को बीएसपी आवासों को किराए पर देने का अधिकार नहीं है। हालांकि, कुछ दलाल और माफिया बीएसपी आवासों को अपना बताकर किराए पर देते हैं और वसूली करते हैं।

ऐसे दलालो के विरुद्ध विभाग द्वारा थाने में शिकायत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एक प्रकरण में सेक्टर 8 में एक दलाल द्वारा बीएसपी आवास को किराया में देकर ऑन लाइन किराया वसूली की जा रही थी, इसकी शिकायत संबंधित थाने में किया गया है।

ऐसे ठगी के शिकार लोगों को निकटतम पुलिस स्टेशन और नगर सेवाएं विभाग को सूचित करने की सलाह दी जाती है। बीएसपी इन दलालों और माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेगा।

बीएसपी अवैध कब्जाधारियों, दलालों और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। सभी अनधिकृत निवासियों को तुरंत खाली करने की सलाह दी जाती है। अनुपालन न करने पर जबरन बेदखली और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, बीएसपी बिजली चोरी, अनधिकृत व्यवसाय चलाने या बीएसपी टाउनशिप में अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जिसमें एफआईआर दर्ज करना शामिल है, करेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ने सिविक सेंटर में होटल के लिए दुकान किया आवंटित, खुली शराब की दुकान, कब्जे की जमीन पर चखना सेंटर, CGM ने पकड़ी धांधली
Next: बोकारो एयरपोर्ट, 39 माह के बकाया एरियर, टाउनशिप की समसयाओं पर विधायक श्वेता की इस्पात मंत्री से सीधी बात, जल्द मिलेगी अच्छी खबर

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.