Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो एयरपोर्ट, 39 माह के बकाया एरियर, टाउनशिप की समसयाओं पर विधायक श्वेता की इस्पात मंत्री से सीधी बात, जल्द मिलेगी अच्छी खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो एयरपोर्ट, 39 माह के बकाया एरियर, टाउनशिप की समसयाओं पर विधायक श्वेता की इस्पात मंत्री से सीधी बात, जल्द मिलेगी अच्छी खबर

04/06/2025 1 minute read
MLA Shweta had a direct talk with Steel Minister on Bokaro Airport, 39 months of pending arrears, township problems

एचडी.कुमारस्वामी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सेल के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों को निर्देशित किया है।

  • सेक्टर-12 स्थित जर्जर क्वार्टर्स को ध्वस्त करने के बजाय मरम्मती कर रहने योग्य बनाने के लिए गंभीर चर्चा हुई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो विधायक श्वेता सिंह के आग्रह पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी.कुमारस्वामी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सेल के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों के बीच एमओयू हस्ताक्षर की प्रक्रिया और अन्य तकनीकी जरूरतों को शीघ्र पूरा कर बोकारो हवाई अड्डे को संचालन सुनिश्चित का निर्देश दिया है।

बोकारो विधायक श्वेता सिंह नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी.कुमार स्वामी से उनके आवास पर मुलाकात कर बोकारो की बहुप्रतीक्षित जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान बोकारो की बहुप्रतीक्षित माँग बोकारो हवाई अड्डा का परिचालन जल्द से जल्द शुरू करने की माँग पर मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सेल के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। दोनों के बीच एम.ओ.यू हस्ताक्षर की प्रक्रिया और अन्य तकनीकी जरूरतों को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि बोकारो हवाई अड्डा बहुत जल्द लोकहित में शुरू किया जाएगा।

विधायक श्वेता सिंह ने मंत्री को बोकारो स्टील प्लांट के लंबित मामले पर ये कहा…

1.विस्थापित परिवार के युवकों एवं अप्रेंटिस प्रशिक्षित छात्रों को स्थाई रोजगार सृजन जल्द से जल्द किया जाए।
2. विस्थापित आंदोलन में शहीद प्रेम महतो के परिजन को बोकारो स्टील प्लांट में स्थाई नियोजन मिले।
3. बोकारो में ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण में भूमि शुल्क की समस्या के समाधान कर मजदूर हित में कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का आग्रह किया।
4. सेल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ग्रेच्युटी देने और क्वाटर्स इविक्शन ऑर्डर को निरस्त करने को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
5. सेल कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर भुगतान करने की मांग।
6. सेल के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की क्वार्टर संबंधी समस्याओं को दूर करने।
7. सेक्टर-12 स्थित जर्जर क्वार्टर्स को ध्वस्त करने के बजाय मरम्मती कर रहने योग्य बनाने के लिए गंभीर चर्चा हुई।
8. इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण के लिए सेल से भूमि का एन.ओ.सी. शामिल हैं इन सभी समस्याओ को बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने मंत्री से निष्पादन करने का आग्रह किया।
विधायक ने कहा कि यह सभी मांगों को पूर्ण करने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगा। बहुत जल्द ही बोकारो परिवार के लोगों को खुश खबरी मिलेगी। जनता की मांगां का हल करना हमारा परम कर्तव्य है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: 3 लाइसेंसी आवास कब्जेदारों से खाली, सेक्टर 8 में दलाल वसूल रहा मकान का किराया, केस अब थाने में
Next: जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप 6 में बोकारो शामिल, जामताड़ा भी चर्चा में

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.