Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कड़क एक्शन मोड में BSP इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, भिलाई टाउनशिप गंदा करने वाले अवैध होर्डिंग-बैनर पर अब नकेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कड़क एक्शन मोड में BSP इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, भिलाई टाउनशिप गंदा करने वाले अवैध होर्डिंग-बैनर पर अब नकेल

Azmat ali 02/01/2026 1 minute read
BSP Enforcement Department in Action Mode Against illegal Hoardings and Banners in Bhilai Township

इंफोर्समेंट विभाग के इस सख्त रुख से साफ है कि अब टाउनशिप में मनमानी नहीं चलेगी और नियम तोड़ने वालों पर सीधा एक्शन होगा।

  • अभियान का उद्देश्य न केवल टाउनशिप की सुंदरता बनाए रखना है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की कमान रेमी थॉमस के हाथों में आते ही भिलाई टाउनशिप पर सख्त फोकस शुरू कर दिया गया है।

टाउनशिप की सड़कों और चौराहों पर बेतरतीब ढंग से लगाए गए होर्डिंग, बैनर और दीवारों पर कराई गई वॉल राइटिंग पर अब सख्त नकेल कसी जाएगी।

रेमी थॉमस के अनुसार जनवरी 2026 के प्रथम पखवाड़े में विशेष सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत टाउनशिप के प्रमुख मार्गों, रोड किनारों और चौक-चौराहों के आसपास लगाए गए सभी अनधिकृत होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री हटाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य न केवल टाउनशिप की सुंदरता बनाए रखना है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करना है।

इंफोर्समेंट विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थाओं, पार्टियों या व्यक्तियों द्वारा अब भी अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगाई गई है, उन्हें स्वयं अपनी सामग्री तत्काल हटाने का अवसर दिया जा रहा है। तय समय सीमा के बाद यदि सामग्री नहीं हटाई गई, तो विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई करते हुए सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

प्रबंधन ने आम नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे भिलाई टाउनशिप में किसी भी प्रकार की अनधिकृत प्रचार सामग्री न लगाएं और नगर तथा संयंत्र की सुरक्षा व स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इंफोर्समेंट विभाग के इस सख्त रुख से साफ है कि अब टाउनशिप में मनमानी नहीं चलेगी और नियम तोड़ने वालों पर सीधा एक्शन होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पीएसडी से निकला एक पेड़ संयंत्र के नाम का संदेश, हर कार्मिक रोपेंगे प्लांट में पौधा
Next: बोकारो स्टील प्लांट: C&IT डिपार्टमेंट अब वर्क्स डिवीजन के अधीन

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.