Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: ब्लास्ट फर्नेस-8 संग इसने हॉट मेटल उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान, कटा केक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: ब्लास्ट फर्नेस-8 संग इसने हॉट मेटल उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान, कटा केक

06/03/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: With Blast Furnace-8 it created a new record of hot metal production, cut the cake

बीएफ-8 सीसीआर में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता उपस्थित थे।

  • यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र की संकल्पबद्धता और दक्षता को दर्शाती है। 
  • निरंतर उत्पादन उत्कृष्टता और इस्पात निर्माण में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 5 मार्च 2025 को 9,515 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले, 9 फरवरी 2024 को 9,406 टन हॉट मेटल उत्पादन का सर्वोत्तम आंकड़ा प्राप्त किया गया था।

इसके साथ ही, ब्लास्ट फर्नेस शॉप ने भी चार फर्नेस के संचालन में अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल उत्पादन करते हुए 19,057 टन का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले, 4 मार्च 2025 को 18,542 टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया गया था।

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बीएफ-8 सीसीआर में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता उपस्थित थे। तापस दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी उत्पादन एवं तकनीकी-आर्थिक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र की संकल्पबद्धता और दक्षता को दर्शाती है, जो निरंतर उत्पादन उत्कृष्टता और इस्पात निर्माण में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो…! कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोत्तरी करके अब 53%
Next: बोकारो स्टील प्लांट: टाउनशिप के 9 मकानों से कब्जेदार बेदखल, सामान जब्त

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.