Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: ऑपरेटिंग अथॉरिटी कर रहे गोलमाल, छुट्टी-लीव कार्ड पर धांधली, केंद्रीय वेतन भी नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ऑपरेटिंग अथॉरिटी कर रहे गोलमाल, छुट्टी-लीव कार्ड पर धांधली, केंद्रीय वेतन भी नहीं

Azmat ali 05/06/2026
Bhilai Steel Plant Workers are Not Getting Leave Leave Card and Central Wages

प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री को पत्र लिखा जाएगा और आगे आंदोलन की तैयारी की तैयारी की जाएगी। उच्च प्रबंधन से चर्चा भी होगी।

  • बीएसपी ठेका श्रमिकों को मिले निर्धारित छुट्टी एवं लीव कार्ड।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय में रखी गई, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों के सुविधाओं एवं वेतन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा निर्धारित ईएल एवं सीएल एवं लीव कार्ड और वेतन पर्ची एवं ठेका समाप्ति पश्चात अंतिम भुगतान देना अनिवार्य है। लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ऑनलाइन में लीव का कॉलम नहीं होने के कारण ठेका श्रमिकों को छुट्टी से वंचित किया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रबंधन को कई बार करने के पश्चात भी इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर ठेका श्रमिकों में आक्रोश है।

एचएसएलटी ठेका श्रमिकों को मिलने वाली छुट्टी ऑपरेटिंग अथॉरिटी द्वारा नहीं दी जा रही

भिलाई इस्पात संयंत्र में सालों से उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभर्जन में पूर्ण योगदान देने वाले एचएसएलटी ठेका श्रमिक जिनको समझौता के तहत ई एल एवं सीएल मिलता था। लेकिन कई विभाग के ऑपरेटिंग अथॉरिटी द्वारा इस पर रोक लगा दी गई है, जिसकी शिकायत कांट्रैक्ट सेल में की गई है। अधिकारियों द्वारा ठेका श्रमिकों को उनकी सुविधाओं को पूर्ण नहीं दिला पाने के कारण ठेका श्रमिकों का शोषण हो रहा है, उनको लीव कार्ड एवं वेतन पर्ची अंतिम भुगतान भी नहीं दी जा रही है, जिससे ठेका श्रमिकों में आक्रोश है और कभी भी यह स्थिति असामान्य हो सकती है।

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को मिले जल्द केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान
बैठक में श्रमिकों द्वारा मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा नया वेज कोड लागू होने के बाद भी अभी तक केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा निर्देश नहीं जारी करने के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान नहीं मिलने से श्रमिकों में आक्रोश है। केंद्रीय श्रम आयुक्त से लाइसेंस लेने एवं केंद्रीय सरकार की कंपनी होने के बाद भी बीएसपी के श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है जबकि कई राज्यों में राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

बैठक में अध्यक्ष कुमार साहू ने कहा की भिलाई इस्पात संयंत्र का श्रमिक स्थाई कर्मचारी के साथ कंधे से कंधा मिला करके स्थाई प्रकृति का कार्य कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीति के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र के श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री श्रम मंत्री को पत्र लिखा जाएगा और आगे आंदोलन की तैयारी की तैयारी की जाएगी एवं उच्च प्रबंधन से चर्चा कर भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों को उनके पूरे अधिकार एवं सुविधाओं के लिए ठेका प्रणाली में सुधार किया जाएगा।

बैठक में सीपी वर्मा दीनानाथ सिंहसार्वा, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर, लाल ताम्रध्वज सिन्हा, किशोर प्रधान, राजकुमार, जयराम ध्रुव, गोविंद राठौर, दामन लाल, कान्हा राम, के रामू, कुलेश्वर, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नरेंद्र, कामता पटेल, बलराम वर्मा, संजीव मानिकपुरी, सत्य कुमार, राजेश चौधरी, विष्णु पटेल अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Gratuity News: कर्मचारियों को 10 से 20 लाख तक नुकसान, कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, CITU बोला-पेपर रखिए तैयार
Next: महारत्न दर्जे पर खतरा! SAIL और BHEL को केंद्र सरकार की एक साल की चेतावनी, इन 2 कंपनियों को नवरत्न का दर्जा

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.