Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा

Azmat ali 17/02/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Workers Expressed Anger in Front of GM over not Getting Bonus and Leave Encashment Benefits

भिलाई इस्पात संयंत्र: ठेका श्रमिकों के बकाया बोनस और लीव इंकैशमेंट के भुगतान हेतु भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BMS) ने सौंपा ज्ञापन।

  • बीएसपी को चेतावनी-यदि जल्द से जल्द श्रमिकों के खातों में बकाया राशि नहीं पहुंची, तो यूनियन उग्र आंदोलन होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका श्रमिकों के बकाया भुगतान को लेकर भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BMS) ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ के पदाधिकारियों ने संयंत्र के महाप्रबंधक (GM) विकास चन्द्रा से मुलाकात कर ठेका खत्म होने के बावजूद श्रमिकों को अब तक न मिले बोनस, छुट्टी के नकदीकरण (Leave Encashment) और रिट्रेंचमेंट राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की है।

यूनियन के अनुसार, कई ठेका कंपनियों द्वारा काम पूरा होने के बाद भी श्रमिकों का वैधानिक भुगतान रोका गया है। लिखित शिकायत में रोजी एंटरप्राइजेस: ओ.एच.पी (OHP) विभाग, यादव ब्रदर्स इंजीनियरिंग: मार्स-1 (MARS-1) विभाग, मैप इंजीनियरिंग: एस.पी.-3 (SP-3) विभाग, यू.आर.एम (URM) विभाग के संबंधित ठेकेदार पर आरोप लगाए गए हैं।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ठेका श्रमिकों का पसीना सूखने से पहले उनका भुगतान होना चाहिए। उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद गुप्ता, विनोद उपाध्याय और बसंत वर्मा ने प्रबंधन को पत्र सौंपते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द श्रमिकों के खातों में बकाया राशि नहीं पहुंची, तो यूनियन उग्र आंदोलन और आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होगी।

प्रबंधन का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक विकास चन्द्रा ने यूनियन को आश्वस्त किया है कि सभी तकनीकी पहलुओं की जाँच कर जल्द ही श्रमिकों का बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।

मजदूर संघ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस मामले पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो
Next: मरम्मत कार्य तेज़, Bhilai Steel Plant, टाउनशिप के घरों और अस्पताल में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, ये है डेडलाइन, देखें फोटो

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.