Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वार पर भिलाई स्टील प्लांट के सिविल डिफेंस-NDRF ने बनाया मॉक ड्रिल का वीडियो, बमबारी पर ये करें…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वार पर भिलाई स्टील प्लांट के सिविल डिफेंस-NDRF ने बनाया मॉक ड्रिल का वीडियो, बमबारी पर ये करें…

06/05/2025 (Last updated: 06/05/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant's Civil Defense-NDRF made a video of mock drill on war, do this in case of bombing...

दुश्मन देश की तरफ से होने वाली बमबारी, लड़ाकू विमान गुजरने और सायरन बजने पर क्या-क्या सावधानी बरतनी है, डिटेल जानकारी दी गई।

  • लखनऊ एयरफोर्स की गाइड लाइन को आधार बनाकर शूट किया गया। प्राइमरी शूटिंग की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बदले माहौल में देश के 244 जिलों में मॉकड्रिल बुधवार को किया जाएगा। वार की स्थिति में बचाव की तैयारियों का मॉक ड्रिल किया जाएगा। जिला प्रशासन के आदेश पर एनडीआरएफ और बीएसपी सिविल डिफेंस की टीम ने 3 मिनट का वीडियो तैयार किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता

दुश्मन देश की तरफ से होने वाली बमबारी, लड़ाकू विमान गुजरने और सायरन बजने पर क्या-क्या सावधानी बरतनी है। इसकी डिटेल जानकारी दी गई है, ताकि लोगों को जागरुक किया जा सके। जिला प्रशासन ने अगर इस वीडियो को ओके कर दिया तो इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: 43वें बैच के SOT परिवार संग जब मिल-बैठे और फिर….

वीडियो में बताया गया है कि सायरन बजने पर कार और बाइक चालक क्या करें। सड़क पर आप हैं और सायरन बजा तो जमीन के बल आप लेट जाएं। मुंह में कपड़ा या रुमाल दबाकर लेटना है। मुंह में कपड़ा दबाकर दोनों कानों को बंद करके जमीन पर लेट जाएं। अगर आप ऑफिस में काम कर रहे हैं और सायरन बचता है तो आप टेबल या बेंच के नीचे जाकर दोनों घुटनों के बीच सर रखकर मुंह में रुमाल दबाकर कान को बंद करके बैठ जाएं।

ये खबर भी पढ़ें: Labor Day 2025: नौकरी 8 घंटे केवल श्रम कानून की किताबों में, हकीकत में मजदूर कोल्हू का बैल

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) में सिविल डिफेंस का कार्यालय है। नागरिक सुरक्षा संगठन का पूरा सेटअप है। बीएसपी के एचआरडी में शाम 4 बजे प्री मॉक ड्रिल शूट किया गया। सिविल डिफेंस के मास्टर ट्रेनर और स्टाफ, जिला कमांडेंट भी मौजूद रहे। आधे घंटे की शूटिंग हुई। इसमें से 3 मिनट का वीडियो तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: 15वीं किश्त में 648 करोड़ जारी, महिलाओं के खिले चेहरे

लखनऊ एयरफोर्स की गाइड लाइन को आधार बनाकर शूट किया गया। प्राइमरी शूटिंग की गई। एक साथ सायरन बजने पर सबको अलर्ट होना है। एक लंबा सायरन बजने के बाद ही स्थिति सामान्य मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, सीएम साय करेंगे 3 को भूमिपूजन

इसके बाद ही आप मूव कर सकते हैं। वहीं, ब्लैक आउट होने की स्थिति में घर की सभी लाइट-बाइक या कार की लाइट तक बंद रखना होगा। छोटा बल्ब और गाड़ी की लाइट तक नहीं ऑन करना है, ताकि दुश्मन देश को कोई सुराग न मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को इंटक ने किया सम्मानित, पढ़ें नाम

मॉक ड्रिल का उद्देश्य

-नागरिक सुरक्षा तंत्र की जाँच और सुधार
-आम नागरिकों को आत्म-सुरक्षा और आपातकालीन उपायों का प्रशिक्षण
-संकट के समय बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक

मुख्य अभ्यास और नागरिकों की भूमिका

-हवाई हमले की चेतावनी सायरन
-तेज़ सायरन बजेंगे। तुरंत घर के अंदर जाएँ, खिड़कियों से दूर रहें, “ऑल क्लीयर” सायरन तक घर के अंदर ही रहें।
-आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण
-स्थानीय अधिकारी लाइव डेमो देंगे। “डक–कवर–होल्ड” तकनीक सीखें।
-एक ‘गो-बैग’ तैयार रखें जिसमें हों: फर्स्ट एड, पानी, टॉर्च, ड्राई फूड, ID कार्ड, दवाइयाँ।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस 2025: बीएसपी रेल मिल में ठेका मजदूरों के लिए कार्मिकों ने सजाई महफिल

ब्लैकआउट अभ्यास

-निर्देश मिलते ही सभी लाइट बंद करें। मोबाइल और फ्लैशलाइट का उपयोग सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर करें।
-महत्वपूर्ण इमारतों का छलावरण
-अधिकारियों द्वारा पानी की टंकी, बिजलीघर आदि को छिपाया जा सकता है – सहयोग करें, फोटो न लें।
-निकासी पूर्वाभ्यास (Evacuation Drill)
-निर्धारित मार्ग से बाहर निकलें, लिफ्ट का प्रयोग न करें, बुजुर्गों और बच्चों की मदद करें, शांतिपूर्ण ढंग से सुरक्षित स्थान पर जाएँ।

ये खबर भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: दुर्ग जिले में 2 से 14 मई तक यहां लग रहा शिविर, पेपर लेकर आइए

अतिरिक्त तैयारी के सुझाव

-मोबाइल चार्ज रखें, लेकिन उपयोग सिर्फ ज़रूरत के समय करें।
– पुलिस, अस्पताल, कंट्रोल रूम के नंबर सेव रखें।
-सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें।
– स्कूल और ऑफिस में बच्चों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
– इच्छुक नागरिक स्थानीय नागरिक सुरक्षा इकाइयों से जुड़कर ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बस्तर के नक्सल प्रभावितों ने सीएम विष्णु देव साय से मिलकर कर दी ये मांग

नोट: याद रखें: यह केवल एक अभ्यास है, असली आपातकाल नहीं। आपकी सतर्कता और भागीदारी से ही एक सुरक्षित भारत संभव है।

ये खबर भी पढ़ें: बर्खास्त 2600 बीएड शिक्षकों के जीवन में लौटी खुशियां, CM साय से मिलकर ये कहा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस यूनियन मीट: प्रबंधन के सामने यूनियन-आफिसर्स एसोसिएशन
Next: देशभर में होगा मॉक ड्रिल, बोकारो स्टील प्लांट के BGH में रक्तदान

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.