Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: फारेस्ट एवेन्यू सड़क का डामरीकरण करें ठगड़ा बांध फ्लाईओवर तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: फारेस्ट एवेन्यू सड़क का डामरीकरण करें ठगड़ा बांध फ्लाईओवर तक

Azmat ali 29/01/2026 (Last updated: 29/01/2026) 1 minute read
Bhilai Township Asphalting of Forest Avenue road up to Thugda Dam flyover 1

फारेस्ट एवेन्यू सड़क का डामरीकरण कार्य ठगड़ा बांध फ्लाईओवर की शुरुआत तक शीघ्र और पूर्ण रूप से कराने की मांग।

आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मुहैया कराने का मुद्दा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राहगीरों की सुविधा के लिए बेहतर सड़क की मांग की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (सड़क अनुभाग) द्वारा फारेस्ट एवेन्यू सड़क के अधूरे डामरीकरण पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क का डामरीकरण कार्य डायरेक्टर बंगला के पास तक ही सीमित कर दिया गया है, जबकि यह कार्य ठगड़ा बांध फ्लाईओवर की शुरुआत तक किया जाना चाहिए था।

जावेद खान ने कहा कि फारेस्ट एवेन्यू सड़क पूरी तरह से भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत आती है और यह मार्ग शहर का एक महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। डायरेक्टर बंगलों से ठगड़ा बांध फ्लाईओवर तक सड़क की स्थिति भी अच्छी नहीं है। कई स्थानों पर छोटे-छोटे गड्ढे मौजूद हैं।

आगामी मानसून के दौरान ये गड्ढे गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं और नागरिकों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क का आंशिक डामरीकरण न केवल जनहित की उपेक्षा है, बल्कि यह संसाधनों की बर्बादी भी दर्शाता है। यदि सड़क का शेष भाग नहीं बनाया गया तो लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से मांग की है कि फारेस्ट एवेन्यू सड़क का डामरीकरण कार्य ठगड़ा बांध फ्लाईओवर की शुरुआत तक शीघ्र और पूर्ण रूप से कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल की महिला अधिकारियों को बहीखाता की ट्रेनिंग
Next: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से Public Enterprise Selection Board ने हटाया

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.