Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली मैराथनों में भिलाई के ‘मिल्खा सिंह’ भगवत राम नेताम ने लहराया परचम, छत्तीसगढ़ व SAIL-भिलाई इस्पात संयंत्र का बढ़ाया मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दिल्ली मैराथनों में भिलाई के ‘मिल्खा सिंह’ भगवत राम नेताम ने लहराया परचम, छत्तीसगढ़ व SAIL-भिलाई इस्पात संयंत्र का बढ़ाया मान

16/04/2025 1 minute read
Bhilai's 'Milkha Singh' Bhagwat Ram Netam raised the flag in Delhi Marathon, increased the prestige of Chhattisgarh and SAIL-Bhilai Steel Plant

1993-94 में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की।

  • भागवत राम नेताम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित पीएनबी हाफ मैराथन दिल्ली में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात मैराथन धावक एवं भिलाई के ‘मिल्खा सिंह’ के नाम से विख्यात श्री भागवत राम नेताम ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित दो प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश एवं सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का गौरव बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

इन उपलब्धियों ने न केवल उन्हें देश के अग्रणी मास्टर एथलीट्स में एक बार फिर स्थापित किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि किस प्रकार सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र खेल प्रतिभाओं को विकसित करने हेतु एक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

दिनांक 10 अप्रैल 2025 को भागवत राम नेताम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित पीएनबी हाफ मैराथन दिल्ली 2025 में 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी में स्वर्ण पदक अर्जित किया। यह कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, व इसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय एकता एवं डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। अनुभवी धावकों के मध्य प्रतिस्पर्धा करते हुए श्री नेताम ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

इस उपलब्धि के पश्चात् नेताम ने 11 से 13 अप्रैल 2025 के मध्य नई दिल्ली में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स’ के चौथे संस्करण में भाग लिया। ‘खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यम आयु वर्ग और उससे ऊपर के मास्टर खिलाड़ियों में फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, कबड्डी, तैराकी सहित अनेक खेल शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के लिए ब्रांड नाम बताइए, 25,000 का पुरस्कार पाइए

इस प्रतियोगिता में श्री भागवत राम नेताम ने एथलेटिक्स श्रेणी में तीन कांस्य पदक अर्जित कर अपनी बहुआयामी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने 5,000 मीटर दौड़ को मात्र 19.2 मिनट में पूरा करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार 1,500 मीटर दौड़ में 5.21 मिनट का समय लेकर पुनः कांस्य पदक अर्जित किया। इसके अतिरिक्त, 3,000 मीटर वॉकाथन को 35 मिनट में पूरा कर तीसरा कांस्य पदक भी अपने नाम किया। इन उपलब्धियों के साथ ही श्री नेताम ने अब श्रीलंका में होने वाली आगामी अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप तथा इसी प्रकार की अन्य अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भी पात्रता अर्जित कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के Director Technical, Projects & Raw Materials एमआर गुप्ता पहुंचे DSP-ASP, ये रहा खास

इन असाधारण उपलब्धियों के मूल में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का वह संस्थागत दृष्टिकोण है जो खेल, संस्कृति, शिक्षा और स्वास्थ्य को समग्र विकास के अभिन्न अंग के रूप में देखता है। संयंत्र प्रबंधन एवं सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र परिवार ने श्री नेताम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: नक्सलवादी आत्मसमर्पण-पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 लागू, जिलों में बनी कमेटी

भागवत राम नेताम का जन्म 10 दिसंबर 1971 को छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले के हथौद ग्राम में हुआ। उन्होंने वर्ष 1993-94 में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की। लगातार परिश्रम, मार्गदर्शकों एवं परिवार के सहयोग से उन्होंने कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति की और वर्तमान में सिन्टर प्लांट-2 में इंजीनियरिंग एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। अपने दायित्वों के साथ-साथ उन्होंने लंबी दूरी की दौड़ के प्रति अपने जुनून को भी जीवित रखा और देशभर में क्रॉस कंट्री एवं मैराथन स्पर्धाओं में अनेक सम्मान प्राप्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों की 9 रुपए बढ़ी मजदूरी, पढ़ें डिटेल

खेल उपलब्धियों के साथ-साथ श्री नेताम सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे हैं। विशेषतः गोंड समुदाय के युवाओं के लिए वे एक पथप्रदर्शक के रूप में कार्य कर रहे हैं। फिटनेस और खेल सहभागिता के सशक्त पक्षधर श्री नेताम यह संदेश देते हैं कि निरंतर अभ्यास और अटल संकल्प से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 2025: बहादुरी में भिलाई स्टील प्लांट का फायर ब्रिगेड पूरे भारत में है मशहूर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नगरनार स्टील प्लांट: एनएसएल ने 13 और 14 अप्रैल को प्रति दिन उत्पादन के किए नए कीर्तिमान स्थापित
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनभोगियों से अधिक कमाते हैं भिखारी, सरकार-ईपीएफओ की क्या है लाचारी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.